व्यापार
शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 1.62 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, एयरटेल टॉप पर रहा
jantaserishta.com
22 Jun 2025 5:06 PM IST

x
मुंबई: देश की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के मार्केट कैप में बीते हफ्ते 1,62,288.06 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इसमें सबसे अधिक फायदा देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल को हुआ है। 16 जून से लेकर 20 जून तक के कारोबारी सत्र में भारती एयरटेल के अतिरिक्त, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इन्फोसिस के मार्केट कैप में इजाफा हुआ है। हालांकि, इस दौरान टीसीएस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई।
भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 54,055.96 करोड़ रुपए बढ़कर 11,04,469.29 करोड़ रुपए हो गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 38,503.91 करोड़ रुपए बढ़कर 15,07,281.79 करोड़ रुपए हो गया, जबकि इन्फोसिस का मार्केट कैप 8,433.06 करोड़ रुपए बढ़कर 6,73,751.09 करोड़ रुपए हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,012.13 करोड़ रुपए बढ़कर 10,18,387.76 करोड़ रुपए और भारतीय स्टेट बैंक का मार्केटकैप 3,212.86 करोड़ रुपए बढ़कर 7,10,399.75 करोड़ रुपए हो गया।
हालांकि, बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 17,876.42 करोड़ रुपए घटकर 5,62,175.67 करोड़ रुपए रह गया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एमकैप 4,613.06 करोड़ रुपए घटकर 12,42,577.89 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 3,336.42 करोड़ रुपए घटकर 5,41,557.29 करोड़ रुपए रह गया।
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार मूल्यांकन 1,106.88 करोड़ रुपए घटकर 5,92,272.78 करोड़ रुपए रह गया। अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने के बाद भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। ईरान-इजरायल युद्ध की दिशा, कच्चे तेल की कीमत और एफआईआई के रुख से ही शेयर बाजार की चल तय होगी।
अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी के बाद ईरान-इजरायल युद्ध में यूएस का प्रवेश हो गया है। ऐसे में अगर यह संघर्ष को आगे बढ़ता है और शेयर बाजार पर इसका असर देखने को मिल सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





