व्यापार

बाजार गुलजार, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछला

jantaserishta.com
8 April 2022 10:02 AM IST
बाजार गुलजार, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछला
x

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज तेजी देखी जा रही है और सेंसेक्स-निफ्टी ऊपरी दायरे में कारोबार कर रहा है. ग्लोबल बाजारों से भारतीय शेयर बाजार को सपोर्ट मिल रहा है.

क्या है आज निफ्टी का हाल
निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में आज तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और इसके अलावा बाकी 13 शेयरों में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है. सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर निफ्टी 17,661 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.
बाजार के टॉप लूजर्स/टॉप गेनर्स
आज शेयर बाजार की अच्छी तेजी में कोल इंडिया 2.4 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है और यूपीएल में 1.7 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. टाटा कंसोर्शियम में 1.38 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है और हिंडाल्को 1.10 फीसदी ऊपर है. जेएसडब्ल्यू स्टील में 1.08 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है.
जानें आज किन स्तरों पर खुला है बाजार
आज बीएसई का सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 59,256 पर खुला है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 50 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 17698 पर खुलने में कामयाब रहा है.
प्री-ओपनिंग में बाजार
प्री-ओपनिंग में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 222 अंकों की ऊंचाई के साथ कारोबार कर रहा था और निफ्टी 60 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story