व्यापार

दोगुना डेटा के साथ कई फायदे, जानें 3 बेहतरीन रिचार्ज प्लान

Tara Tandi
7 May 2021 7:39 AM GMT
दोगुना डेटा के साथ कई फायदे, जानें 3  बेहतरीन रिचार्ज प्लान
x
वोडाफोन-आइडिया के पास कई बेहतरीन और खास फायदा देने वाले रिचार्ज प्लान हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वोडाफोन-आइडिया (अब Vi) के पास कई बेहतरीन और खास फायदा देने वाले रिचार्ज प्लान हैं। वोडाफोन-आइडिया अपने रिचार्ज प्लान्स में बिंज ऑल नाइट ( रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा ) और वीकेंड डेटा रोलओवर जैसे खास फायदे देता है। इसके अलावा, वोडाफोन-आइडिया के प्लान में डबल डेटा का भी फायदा मिलता है। यानी, यूजर्स को इन प्लान में दोगुना डेटा दिया जाता है। तो आइए जानते हैं कि वोडाफोन-आइडिया के किन-किन प्लान में डबल डेटा का फायदा मिलता है। साथ ही, इन प्लान्स में क्या-क्या और बेनेफिट मिलते हैं।

299 रुपये वाले प्लान में 112GB डेटा
वोडाफोन-आइडिया के 299 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में डबल डेटा ऑफर का फायदा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। प्लान में हर दिन 4GB डेटा मिलता है। यानी, इस प्लान में टोटल 112GB डेटा मिलता है। प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, इस प्लान में Binge All Night ऑफर (रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा) और वीकेंड डेटा रोलओवर का फायदा मिलता है। प्लान में Vi Movies & TV का क्लासिक एक्सेस मिलता है।
449 रुपये वाले प्लान में 224GB डेटा
वोडाफोन-आइडिया के 449 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में भी डबल डेटा ऑफर मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। प्लान में हर दिन 4GB डेटा मिलता है। यानी, वोडाफोन के इस प्लान में टोटल 224 GB डेटा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान में बिंज ऑल नाइट ऑफर और वीकेंड डेटा रोलओवर का फायदा मिलता है। प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सहूलियत मिलती है। इसके अलावा, प्लान में Vi Movies & TV का क्लासिक एक्सेस मिलता है।
699 रुपये वाले प्लान में 336GB डेटा
वोडाफोन-आइडिया के 699 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में भी यूजर्स को डबल डेटा का बेनेफिट मिलता है। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। प्लान में हर दिन 4GB डेटा मिलता है। यानी, वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान में टोटल 336GB डेटा मिलता है। प्लान में यूजर्स को Binge All Night और वीकेंड डेटा रोलओवर का फायदा मिलता है। बिंज ऑल नाइट ऑफर में यूजर्स रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक कितना भी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। प्लान में Vi Movies & TV का क्लासिक एक्सेस मिलता है।


Next Story