व्यापार

अगस्त में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां 17.5 साल के उच्चतम स्तर पर, पीएमआई बढ़कर 59.3 रहा

jantaserishta.com
1 Sept 2025 12:40 PM IST
अगस्त में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां 17.5 साल के उच्चतम स्तर पर, पीएमआई बढ़कर 59.3 रहा
x
मुंबई: भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अगस्त में तेजी जारी रही, जिससे एचएसबीसी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेसिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अगस्त में बढ़कर 59.3 हो गया है, जो कि जुलाई में 59.1 पर था। एसएंडपी ग्लोबल की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई।
अगस्त में दर्ज की मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 17.5 वर्षों में सबसे अधिक रही है, जो देश में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में तेज सुधार को दिखाता है। प्राथमिक संकेतक में यह वृद्धि मुख्यतः उत्पादन की बढ़ी हुई मात्रा के कारण हुई है।
एचएसबीसी के मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, "उत्पादन में तीव्र विस्तार के कारण भारत की मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई अगस्त में एक और नई ऊंचाई पर पहुंच गया।" रिपोर्ट में बताया गया कि जुलाई की तरह की अगस्त में नए ऑर्डर्स का आना जारी रहा, जो कि 57 महीनों का उच्चतम स्तर था। अगस्त में बिक्री और आउटपुट में सबसे अधिक मजबूत प्रदर्शन इंटरमीडिएट गुड्स श्रेणी का रहा। इसके बाद कैपिटल और कंज्यूमर गुड्स का प्रदर्शन अच्छा रहा।
रिपोर्ट के अनुसार, इनपुट स्टॉक में वृद्धि हुई, जबकि तैयार उत्पादों का भंडार भी नौ महीनों में पहली बार बढ़ा। अंतरराष्ट्रीय ऑर्डरों में धीमी वृद्धि देखी गई, जो पिछले पांच महीनों में सबसे कम रही। कंपनियों को एशिया, यूरोप, पश्चिम एशिया और अमेरिका से ऑर्डर्स मिले हैं।
अगस्त में कंपनियों ने अतिरिक्त सामग्रियों की खरीद में तेजी लाई और रोजगार के नए अवसर पैदा किए, जो आंशिक रूप से व्यावसायिक परिदृश्य के प्रति आशावाद से प्रेरित था। विकास दर 16 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, जो दीर्घकालिक औसत से काफी ऊपर है। भारतीय निर्माताओं ने भी अपने कार्यबल का विस्तार जारी रखा, और अगस्त में लगातार अठारहवें महीने रोजगार में वृद्धि हुई है। हालाँकि रोजगार सृजन नवंबर 2024 के बाद से अपनी सबसे कम गति पर आ गया, फिर भी यह ऐतिहासिक रूप से मजबूत बना रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story