व्यापार
सस्ता होने का दावा कर रही कंपनी, Nissan Magnite का मेंटेनेंस सिर्फ खर्च होगा 29 पैसे प्रति किमी
Shubhra Nandy
20 Dec 2020 6:16 PM IST

x
जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान ने भारत में हाल ही में अपनी नई सब-काॅम्पैक्ट एसयूवी Magnite को लाॅन्च किया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान ने भारत में हाल ही में अपनी नई सब-काॅम्पैक्ट एसयूवी Magnite को लाॅन्च किया है। लाॅन्च के महज कुछ ही दिनों के भीतर इस कार ने बुकिंग का एक शानदार आंकड़ा हासिल कर लिया है। वहीं अब कंपनी ने घोषणा की है, कि हाल ही में लॉन्च की गई मैग्नेटाइट सब-कम्पैक्ट सबसे कम-इन-क्लास मेंटेनेंस के साथ उपलब्ध है। जो पहले 50,000किमी के लिए मात्र 29 पैसे प्रति किमी है।
कंपनी इस कार के साथ 2 साल या 50,000किमी की वारंटी दे रही है जिसे मामूली लागत पर 5 साल या 100,000 किमी तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा देश में कंपनी के सभी सर्विस नेटवर्क पर लेबर चार्ज फ्री होगा। जानकारी के लिए बता दें, निसान की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी एक प्रीपेड मेंटेनेंस प्लान के साथ आती है।
Next Story





