
x
Mahindra & Mahindra Recalls
Mahindra & Mahindra Recalls : भारतीय वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने लगभग 600 डीजल कारों को रिकॉल करने की घोषणा की है। इस रिकॉल के पीछे वजह दूषित ईंधन बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुारी जिन वाहनों को रिकॉल किया गया उनका निर्माण उसके नासिक प्लांट में 21 जून से 2 जुलाई 2021 के बीच किया गया था।
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह इन कारों के खराब डीजल इंजनों की जांच करेगी और उन्हें बदलेगी। दूषित ईंधन के कारण ये इंजन समय से पहले खराब हो गए हैं। जिसके चलते इन्हें रिकॉल किया गया है। हालांकि महिंद्रा ने यह नहीं बताया है कि इस खराबी की चपेट में कंपनी के कौन-कौन से मॉडल आए हैं। कंपनी ने कहा है कि इन मॉडल की जांच के लिए आवश्यक रिप्लेसमेंट मुफ्त में किए जाएंगे। कंपनी प्रभावित ग्राहकों को व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेगी और उन्हें इसकी जानकारी देगी।
पैसेंजर व्हीकल सेगमेट में मंहिंद्रा का दबदबा
महिंद्रा एंड महिंद्रा देश की पांचवीं सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी है। यह वर्तमान में नासिक कारखाने में थार एसयूवी, स्कॉर्पियो, मराज़ो और एक्सयूवी300 जैसे वाहनों का निर्माण करती है। वहीं बीते सप्ताह कंपनी ने बोलेरो नियो को लॉन्च किया था। जो टीयूवी300 एसयूवी का एक अपडेटेड वर्जन है। बता दें, Mahindra अपनी फ्लैगशिप थ्री-रो SUV XUV500 के अपग्रेडेड वर्जन को एक नए अवतार में लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसे XUV700 नाम दिया गया है
बोलेरो नियो की लॉन्चिंग के बाद अब Bolero Neo Plus वेरिएंट की लॉन्चिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ये मॉडल ज्यादा स्पेशियस होगा और इसकी सीटिंग कपैसिटी भी ज्यादा होगी। जानकारी के अनुसार Mahindra Bolero Neo Plus वेरिएंट में ग्राहकों को 9 सीट्स मिलेंगी। इतनी सीट्स मिलने से एसयूवी में बड़ी फैमिली भी आसानी से बैठ सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बात की अधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Next Story