व्यापार
महिंद्रा एंड महिंद्रा को पहली तिमाही में 2,773.73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
jantaserishta.com
4 Aug 2023 4:50 PM IST

x
चेन्नई: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 2,773.73 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ कमाया है। कंपनी ने शुक्रवार को वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उसने अपनी तीन पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के विलय की भी घोषणा की।
कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि गत 30 जून को समाप्त तिमाही में उसकी कुल आय 25,025.95 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की समानतिमाही में 19,952.88 करोड़ रुपये थी। इस दौरान उसका शुद्ध मुनाफा भी 1,403.61 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,773.73 करोड़ रुपये हो गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के निदेशक मंडल ने अपनी तीन पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों महिंद्रा हेवी इंजन लिमिटेड, महिंद्रा टू व्हीलर्स लिमिटेड और ट्रिंगो.कॉम लिमिटेड के विलय की योजना को भी मंजूरी दे दी।
Tagsमहिंद्रा एंड महिंद्रामहिंद्रा एंड महिंद्रा लाभशुद्ध लाभ277373 करोड़Mahindra and MahindraMahindra and Mahindra profitnet profit277373 crores
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





