व्यापार

Mahindra ने पेश की 456km की रेंज वाली अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी, कीमत इतनी

Subhi
9 Sep 2022 6:05 AM GMT
Mahindra ने पेश की 456km की रेंज वाली अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी, कीमत इतनी
x
वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 को पेश कर दिया है। यह महिंद्रा की 2020 ऑटो एक्सपो में पेश की गई eXUV300 मॉडल पर आधारित है।

वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 को पेश कर दिया है। यह महिंद्रा की 2020 ऑटो एक्सपो में पेश की गई eXUV300 मॉडल पर आधारित है। खास बात है कि इस एसयूवी को 456 किमी की रेंज देने का दावा किया गया है।

बता दें कि कंपनी ने इसे अगले साल जनवरी में लॉन्च करने की बात कही है। वहीं, इस साल दिसंबर तक करीब 16 शहरों में इसकी टेस्ट ड्राइव शुरू कर दी जाएगी। इन 16 शहरों में लॉन्च के बाद तुरंत बाद डिलीवरी की सुविधा भी दी जाएगी।

सेगमेंट की सबसे चौड़ी एसयूवी है महिंद्रा XUV400

डायमेंशन पर नजर डालें तो इस ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी की लंबाई 4200mm है, जबकि चौड़ाई 1821mm है। यह चौड़ाई सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा यह 2600mm के बेस्ट-इन-क्लास व्हीलबेस और 378 लीटर की बूट क्षमता के साथ आती है। डिजाइन को देखें तो इसमें ब्रोंज 'ट्विन पीक्स' लोगो लगा है। SUV को हाई ग्लॉस अलॉय-व्हील्स मिलता है जिसमें डायमंड-कट हाई-कॉन्ट्रास्ट सरफेस ट्रीटमेंट है।

लूक की बात करें तो Mahindra XUV400 में एक बिल्कुल नया फ्रंट-एंड देखने को मिलता है। ग्रिल को एलईडी हेडलाइट्स के साथ डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के साथ लाया गया है। साथ ही इसमें रेडिएटर ग्रिल के बजाय नया प्लास्टिक इंसर्ट मिलता है।

पांच कलर ऑप्शन है XUV400 में

Mahindra XUV400 पांच रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसमें आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू, सैटिन कॉपर फिनिश में डुअल टोन रूफ का विकल्प मिलता है।

XUV400 मे मिलती है 456km की रेंज

XUV400 के बैटरी पैक पर नजर डालें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में P67 प्रमाणित 39.4kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार चार्ज करने पर 456 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है। इसके अलावा, 147.5bhp की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बता दें कि यह सेगमेंट का बेस्ट टॉर्क आउटपुट भी है। XUV400 की टॉप स्पीड 150 किमी है और केवल 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है।

XUV400 की चार्जिंग कपैसिटी

XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी को चार्ज करने के लिए डीसी फास्ट चार्जर दिया गया है। इस चार्जर से बैटरी को केवल 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत से चार्ज किया जा सकता है, जबकि 7.2 kW/32A आउटलेट से यह केवल 6 घंटे 30 मिनटमें 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इसे घर के सॉकेट से भी चार्ज किया जा सकता है। एक मानक 3.3 kW/16A घरेलू सॉकेट एसयूवी से पूरी तरह से चार्ज करने में 13 घंटे का समय लगता है।रान संकट मोचक बनेगी Apple की ये डिवाइस, जानिए यूजर्स को क्या मिलेगा फायदा

Mahindra XUV400 की संभावित कीमत

भारत में नई Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी को जनवरी, 2023 में लॉन्च किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 18 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला Hyundai Kona EV और Tata Nexon EV Max जैसे मॉडल्स से होगा।


Next Story