व्यापार

मेड इन भारत मर्सिडीज-बेंज EQS 580 को मिली 300 से ज्यादा बुकिंग

Admin Delhi 1
13 Oct 2022 12:14 PM GMT
मेड इन भारत मर्सिडीज-बेंज EQS 580 को मिली 300 से ज्यादा बुकिंग
x

दिल्ली न्यूज़: लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन की कंपनी मर्सिडीज-बेंज को EQS 580 के लिए 300 से ज्यादा प्री-बुकिंग मिल चुकी हैं। मर्सिडीज-बेंस ने इस इलेक्ट्रिक कार को लोकल असेंबल किया है। EQS 580 इलेक्ट्रिक कार ब्रांड की पहली ऐसी कार है जिसे भारत में ही असेंबल किया जा रहा है, जिसकी वजह से इस कार की कीमत काफी कम हो जाती है। भारत में मर्सिडीज की इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 1.55 करोड़ रुपए है। कंपनी इस साल भारतीय बाजार में अब तक 11,469 यूनिट्स बेच चुकी है। ये 2021 के पूरे साल से बहुत ज्यादा है।

मर्सिडीज-बेंज EQS 580 का डिजाइन: लुक और डिजाइन की बात करें तो EQS 53 AMG की तुलना में इसमें टोंड-डाउन लुक दिया गया है। उसकी तुलना में यह थोड़ी छोटी भी है। EQS 53 AMG की लंबाई 5,223mm है, जबकि EQS 580 की लंबाई 5,216mm है। AMG में वर्टिकल स्टैल्स हैं, जबकि EQS 580 के फ्रंट ग्रिल में मिनिएचर स्टार हैं जो चमकते हैं। AMG वर्जन के अग्रेसिव फ्रंट और रियर बंपर को अलग-अलग बंपर से रिप्लेस किया गया है। यह 5-स्पोक 20-इंच अलॉय व्हील्स और पांच एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

सिंगल चार्ज पर 857Km की रेंज: इसमें 107.8kWh बैटरी पैक दिया है। यह दो इलेक्ट्रिक मोटर्स को पावर देता है, जो फ्रंट और रियर एक्सल पर लगाए गए हैं। इनका कम्बाइंड पावर आउटपुट 523 bhp और 855 Nm का टार्क है। यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 4.3 सेकेंड में पकड़ सकती है। इस कार की टॉप स्पीड 210 किमी प्रति घंटा है। कार का सिस्टम 200kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। मर्सिडीज का दावा है कि यह 15 मिनट में चार्जिंग में 300Km की रेंज देती है। वहीं सिंगल चार्ज पर इसकी ARAI सर्टिफाइड रेंज 857Km है।

मर्सिडीज-बेंज EQS 580 के फीचर्स: मर्सिडीज की इस इलेक्ट्रिक कार में एमबीयूएक्स हाइपरस्क्रीन दी है। जिसमें 3 बड़े हाई-डेफिनिशन डिस्प्ले मिलते हैं। कंपनी इसमें कई इंटीरियर कलर ऑप्शन देती है। जिसमें बालाओ ब्राउन के साथ नेवा ग्रे, स्पेस ग्रे के साथ मैकचियाटो बेज और एक ब्राउन ओपन-पोर वॉलनट वुड जैसे रंग शामिल हैं। इसमें हेड-अप डिस्प्ले, फ्रंट सीटों के लिए मसाज फंक्शन, बर्मेस्टर 3डी सराउंड सिस्टम, एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम, 9 एयरबैग और बहुत कुछ शामिल हैं।

Next Story