व्यापार

LPG Price: 1 फरवरी को अपडेट होंगे एलपीजी सिलेंडर के दाम, सस्ता होगा या महंगा, देखें ट्रेंड

30 Jan 2024 1:00 AM GMT
LPG Price: 1 फरवरी को अपडेट होंगे एलपीजी सिलेंडर के दाम, सस्ता होगा या महंगा, देखें ट्रेंड
x

बजट वाले दिन यानी एक फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट हो सकते हैं। अभी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट दिल्ली में 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये है। आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 30 अगस्त 2023 को बदले थे। एक मार्च 2023 को …

बजट वाले दिन यानी एक फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट हो सकते हैं। अभी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट दिल्ली में 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये है। आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 30 अगस्त 2023 को बदले थे। एक मार्च 2023 को एलपीजी के रेट दिल्ली में 1103 रुपये प्रति सिलेंडर थे। इसके बाद एक ही बार में 200 रुपये सस्ता कर दिया गया। अगर फरवरी के ट्रेंड को देखें तो 2021 में तीन बार सिलेंडर के दाम बदला था और 100 रुपये महंगा हुआ था।

फरवरी 2021 में तीन बार महंगा हुआ था घरेलू सिलेंडर: फरवरी 2023 में घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। सीधे एक मार्च 2023 सिलेंडर के रेट बदले थे। अगर फरवरी 2021 की बात करें तो बजट के दिन 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी के रेट नहीं बदले थे। चार फरवरी को उपभोक्ताओं को झटका देते हुए 25 रुपये का इजाफा किया गया। इसके ठीक 11 दिन बाद 15 फरवरी को एक और झटका लगा 50 रुपये का। सिलेंडर के रेट जो एक जनवरी 2021 को 694 रुपये थे, बढ़कर 769 रुपये पर पहुंच गए। 10 दिन बाद फिर सिलेंडर की महंगाई का बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ा और यह 25 रुपये और बढ़कर 794 रुपये हो गया।

कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट 49 बार बदले: एक ओर जहां घरेलू सिलेंड के रेट पिछले तीन साल में केवल 17 बार बदले तो वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट लगभग हर महीने बदले। इन बदलावों की वजह से उपभोक्ताओं को कभी राहत तो कभी दिक्कत हुई। पिछले महीने मामूली बदलाव के बाद कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 1755.50 रुपये पर पहुंच गया तो कोलकाता में 1869, मुंबई में 1708.50 और चेन्नई में 1924.50 रुपये का हो गया।

पिछले 3 साल में 49 बार कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बदले

आईओसी के आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी 2021 को 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर का दाम दिल्ली में 1349 रुपये था। तब और अब में 406.50 रुपये का अंतर है। इस बार एक फरवरी को भी अगर कोई बदलाव होगा तो कॉमर्शियल सिलेंडर में हो सकता है। चुनावी साल को देखते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 50 रुपये कम हो जाएं तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

    Next Story