व्यापार
सिलेंडर 200 रुपये सस्ता हुआ, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा
jantaserishta.com
29 Aug 2023 3:01 PM IST

x
कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला.
महंगाई से परेशान जनता को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है. सरकार घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG Price) में 200 रुपये तक की कटौती की है. सरकार घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी की घोषणा की है. ये सब्सिडी उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को मिलेगी. अगस्त महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की थी. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था.
सरकार के अनुसार, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर कीमतें 200 रुपये सस्ती होंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है.
केंद्र सरकार ने पिछले साल ही साफ कर दिया था कि रसोई गैस पर सब्सिडी का लाभ सिर्फ उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को मिलेगा. बाकी अन्य किसी को रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी. उज्ज्वला योजना के तहत सरकार पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी दे रही थी.अब इसमें 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी.
उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी एक साल में कुल 12 रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत साल 2016 में हुई थी. इसके तहत सरकार गरीबी रेखा (BPL) से नीचे के परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन देती है.
सब्सिडी लेने के लिए आपको अपना आधार नंबर, एलपीजी कनेक्शन से लिंक करना होगा. सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आपका आधार गैस कनेक्शन से जुड़ा होना चाहिए. 200 रुपये की सब्सिडी 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर पर मिलती है. मार्च 2023 तक के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन बांटे थे.
हर महीने की पहली तारीख को 14.2 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम पेट्रोलियम कंपनियां तय करती हैं. देश में 14.2 किलोग्राम वाले वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में आखिरी बार एक मार्च, 2023 को बदलाव हुआ था.
Tagsमहंगाईकेंद्र सरकारगैस सिलेंडरसस्ता गैस सिलेंडर200 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडरInflationcentral governmentgas cylindercheap gas cylindercylinder became cheaper by Rs 200
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





