व्यापार
जियो सबसे आगे! हर दिन 2GB डेटा देने वाला सबसे सस्ता प्लान
Shubhra Nandy
12 May 2021 8:33 AM IST

x
रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के पास कई बेहतरीन रिचार्ज प्लान हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के पास कई बेहतरीन रिचार्ज प्लान हैं। इन रिचार्ज प्लान में फायदे बढ़ाकर टेलिकॉम कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। हमने रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के एक किफायती रिचार्ज प्लान की तुलना की है। यह रिचार्ज प्लान 249 रुपये का है। तीनों ही कंपनियों के पास यह रिचार्ज प्लान है, लेकिन हर दिन मिलने वाले डेटा के मामले में जियो, दूसरी कंपनियों के प्लान से कहीं आगे है। तो आइए जानते हैं कि 249 रुपये वाले जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया के प्लान में क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं।
जियो के 249 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2GB डेटा
रिलायंस जियो के 249 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को कंपनी की वेबसाइट में सुपर वैल्यू (Super Value) प्लान बताया गया है। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। प्लान में हर दिन 2GB डेटा मिलता है। यानी, इस प्लान में टोटल 56GB डेटा मिलता है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। साथ ही, हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
एयरटेल के 249 रुपये वाले प्लान में हर दिन 1.5GB डेटा
एयरटेल के पास भी 249 रुपये वैल्यू वाला प्लान है। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। प्लान में हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है। यानी, प्लान में टोटल 42GB डेटा मिलता है। प्लान में मिलने वाले डेटा जियो के 249 रुपये वाले प्लान से कहीं कम है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। यानी, आप किसी भी नंबर पर फ्री कॉल कर सकते हैं। प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है।
वोडा-आइडिया के 249 रुपये वाले प्लान में भी हर दिन 1.5GB डेटा
वोडाफोन-आइडिया (अब Vi) के 249 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान में हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है। यानी, प्लान में टोटल 42 GB डेटा मिलता है। जियो के 249 रुपये वाले प्लान के मुकाबले इस प्लान में भी कम डेटा मिलता है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। हालांकि, प्लान में Binge All Night offer (रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा) और वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा मिलती है। ऐप पर 5GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, Vi Movies & TV का क्लासिक एक्सेस मिलता है।
Next Story





