व्यापार
LinkedIn अब हिंदी में भी, नौकरी की राह में बाधा नहीं बनेगी भाषा, जानिए कैसे करें इस्तेमाल?
Rounak Dey
2 Dec 2021 11:44 AM IST

x
पिछले तीन साल में भारत में लिंक्डइन मेबर्स की संख्या में 20 मिलियन का इजाफा हुआ है।
लिंक्डइन हिंदी समेत 25 भाषाओं में उपलब्ध हो गया है। ऐसे में नौकरी सर्च करने के मामले में भाषा बाधा नहीं बनेगी। हिंदी साथ लिंक्डइन दुनिया की 25 भाषाओं को सपोर्ट करेगी। हिंदी में लिंक्डइन का फेज1 आज से शुरू हो रहा है, ऐसे में मेंबर्स अपनी फीड, प्रोफाइल, जॉब और मैसेजिंग तक पहुंच सकेंगे और अपने डेस्कटॉप, एंड्रॉयड और आईओएस फोन पर हिंदी में कंटेंट बना सकेंगे। हिंदी में लिंक्डइन अब दुनिया भर में सभी सदस्यों के लिए डेस्कटॉप और एंड्रॉयड पर उपलब्ध होगा। आने वाले दिनों में यह सभी आइओएस यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।
कैसे करें इस्तेमाल
लिंक्डइन का मोबाइल एप्लिकेशन हिंदी में देखने के लिए आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर डिवाइस की पसंदीदा भाषा के रूप में हिंदी का चुनाव करना होगा। जिन स्मार्टफोन यूजर्स ने अपने फोन में पहले ही डिवाइस की प्रेफर्ड लैंग्वेज के रूप मे हिंदी का चयन किया है।
हालांकि वह मेंबर्स, जिन्होंने अपनी प्राइमरी भाषा के रूप में हिंदी का चयन किया है। वह अपनी पोस्ट पर "सी ट्रांसलेशन" के ऑप्शन पर क्लिक करने से संबंधित पोस्ट का हिंदी में अनुवाद देख सकेंगे। अगर मेंबर्स लिंक्डइन पर हिंदी में कोई कंटेंट बनाने के लिए हिंदी की बोर्ड इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उन्हें अपने कीबोर्ड की इनपुट लैंग्वेज को हिंदी में बदलना होगा या हिंदी कीबोर्ड को अपने डेस्कटॉप या स्मार्टफोन से जोड़ना होगा।
भारत में लिंक्डइन बड़ा बाजार
भारत लिंक्डइन का दुनिया में सबसे बड़ा मार्केट है। लिंक्डइन मेंबर्स की कुल संख्या 800 मिलियन है। इसमें से 82 मिलियन भारत से हैं। पिछले तीन साल में भारत में लिंक्डइन मेबर्स की संख्या में 20 मिलियन का इजाफा हुआ है।
Next Story





