व्यापार
दमदार फीचर के साथ लॉन्च हुआ 'Liberty Air 2 Pro', कीमत सिर्फ इतनी
Shubhra Nandy
22 April 2021 10:11 AM IST

x
Anker इनोवेशन के प्रीमियम ऑडियो ब्रांड Soundcore ने अपने पोर्टफोलियो में नया डिवाइस शामिल करते हुए 'Liberty Air 2 Pro' ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को बाजार में उतारा है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| Anker इनोवेशन के प्रीमियम ऑडियो ब्रांड Soundcore ने अपने पोर्टफोलियो में नया डिवाइस शामिल करते हुए 'Liberty Air 2 Pro' ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को बाजार में उतारा है। जो कि मल्टी मोड के साथ ही कई खास फीचर्स से लैस है। इस डिवाइस में खास फीचर के तौर पर यूजर्स को नॉइस कैंसिलेशन फीचर की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यह ईयरबड्स में PureNote driver तकनीक का भी उपयोग किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस यूजर्स को शानदार ऑडियो क्वालिटी प्रदान करने में सक्षम है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में सबकुछ..
Liberty Air 2 Pro की कीमत व उपलब्धता
Liberty Air 2 Pro को भारतीय बाजार में 9,999 रुपये है। यूजर्स इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीद सकते हैं। लेकिन जल्द ही कंपनी इसे टॉप रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। बता दें कि Liberty Air 2 Pro के साथ यूजर्स को 18 महीने की वारंटी भी मिलेगी। यह ईयरबड्स को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, इसमें ऑनिक्स ब्लैक, टाइटेनियम व्हाइट, सफायर ब्लू और क्रिस्टल पिंक कलर शामिल हैं।
Next Story





