व्यापार

Redmi Note 10 स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्चिंग आज...जाने कीमत और दमदार फीचर्स

Subhi
10 Feb 2021 2:12 AM GMT
Redmi Note 10 स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्चिंग आज...जाने कीमत और दमदार फीचर्स
x
Xiaomi की अपकमिंग Redmi Note 10 सीरीज का भारत में लॉन्चिंग का ऐलान 10 फरवरी को हो सकता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Xiaomi की अपकमिंग Redmi Note 10 सीरीज का भारत में लॉन्चिंग का ऐलान 10 फरवरी को हो सकता है। Xiaomi India के चीफ मनु कुमार जैन ने मंगलवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके कहा कि Redmi को लेकर एक बड़ा ऐलान कल यानी बुधवार की सुबह 10 बजकर 10 बजे किया जाएगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कल Xiaomi की तरफ से Redmi Note 10 सीरीज का टीजर जारी किया जा सकता है। साथ ही इसी दौरान फोन की लॉन्चिंग डेट और टाइम का ऐलान किया जा सकता है।

संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 10 सीरीज के स्मार्टफोन को 15,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि Redmi Note 10 सीरीज के तहत बजट स्मार्टफोन को पेश किया जाता है। फोन को लॉन्चिंग से पहले BIS की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। Redmi Note 10 सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro को पेश किया जा सकता है। यह फोन केवल 4G सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 120Hz एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट दिया जा सकता है, जिसे पिछले साल 90Hz पैनल में अपग्रेड किया गया था। Redmi Note 10 सीरीज को Snapdragon 750G या फिर Dimensity 820 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन 8GB रैम सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन एंड्राइड 11 OS बेस्ड MIUI 12.5 आधारित होगा। Redmi Note 10 सीरीज स्मार्टफोन में पिछले साल लॉन्च Redmi Note 9 के समान बैटरी दी जा सकती है। इस बैटरी को 33W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकेगा।
Redmi Note सीरीज की रिकॉर्ड बिक्री
Redmi Note सीरीज के स्मार्टफोन को दुनियाभर में काफी पसंद किया जा रहा है। इसका अंदाजा सेल्स के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। Redmi Note सीरीज के अब तक 20 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन दुनियाभर में बिक चुके हैं।


Next Story