व्यापार
10 जून को लॉन्च होगा! OnePlus Nord CE 5G में मिलेगा 64MP का प्राइमरी कैमरा...
Shubhra Nandy
5 Jun 2021 8:32 AM IST

x
OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन भारत में 10 जून को लॉन्च होने वाला है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन भारत में 10 जून को लॉन्च होने वाला है। कंपनी लॉन्च से पहले इस अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा रही है। इसी कड़ी में वनप्लस ने कन्फर्म कर दिया है Nord CE 5G के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा।
कंपनी ने जो टीजर शेयर किया है उसके मुताबिक इस फोन में दिया गया रिपर कैमरा सेटअप वर्टिकल मॉड्यूल वाला है। फोन में कंपनी सेटिंग्स के मैनुअल कंट्रोल और टिल्ट-शिफ्ट फोटोग्रफी मोड के लिए प्रो मोड भी ऑफर करने वाली है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के डिस्प्ले में ऊपर बाईं तरफ पंच-होल कटआउट दिया गया है।
कुछ दिन पहले कंपनी ने एक और टीजर शेयर किया था, जिसमें बताया गया था कि नॉर्ड CE 5G में 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है और फोन की थिकनेस 7.9mm है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए नॉर्ड से थोड़ी कम कीमत के साथ मार्केट में एंट्री करेगा। कंपनी के सीईओ Pete Lau भी कन्फर्म कर चुके हैं, कि यह फोन किफायती दाम में बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफर करेगा।
वनप्लस नॉर्ड CE में मिलने वाले फीचर और स्पेसिफिकेशन
हाल में आई एक लीक में कहा गया था कि फोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.43 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस यह फोन दो वेरियंट- 6जीबी+64जीबी और 8जीबी+128जीबी में आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट ऑफर करने वाली है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि इस फोन में वह 64 मेगापिक्सल का कैमरा ऑफर करने वाली है। इसके अलावा यहां 8 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की उम्मीद है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है। ओएस की बात करें तो इसमें ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड लेटेस्ट OxygenOS दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।
Next Story





