व्यापार

तोहफा! DA बढ़ोतरी को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया, जानें डिटेल्स

jantaserishta.com
8 Aug 2022 12:54 PM IST
तोहफा! DA बढ़ोतरी को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया, जानें डिटेल्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Central Government) जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) को बड़ा तोहफा दे सकती है. कर्मचारी लंबे समय से डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) का इंतजार कर रहे हैं. साल में दो बार सरकार कर्मचारियों को डीए में इजाफा करती है. इस साल सरकार ने मार्च में 3 फीसदी डीए बढ़ाया था. इसके बाद सरकारी कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी हो गया था. फिलहाल इसी दर से कर्मचारियों डीए का भुगतान किया जा रहा है. लेकिन बढ़ती महंगाई दर को देखते हुए कहा जा रहा है कि सरकार जल्द ही डीए में बढ़ोतरी (DA Hike Updates) का ऐलान कर सकती है.

खबरों की मानें तो केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है. हालांकि, सरकार की तरफ से इसको लेकर अभी किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है. क्योंकि महंगाई दर लगातार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के तय लक्ष्य से अधिक बनी हुई है. इस वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार 4 फीसदी तक डीए बढ़ा सकती है.
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (ACIPI) के आधार पर कर्मचारियों का डीए तय होता है. जून के महीने में खुदरा महंगाई दर 7.01 फीसदी रही थी. इस वजह से डीए में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है. हालांकि, कहा जा रहा है कि अब सरकारी कर्मचारियों की सैलरी नए फॉर्मूले से तय होगी. खबर है कि सरकार को पे-मेट्रिक्स (Pay-Matrics) आधार पर कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा करने का सुझाव मिला है.
ऐसे में इसकी समीक्षा और संशोधन एक्रोयड फॉर्मूले के आधार पर किया जा सकता है, जो आम आदमी की जरूरत के सामानों की कीमतों को ध्यान में रखकर बदलाव कर सकता है. हालांकि, इस पर बात कहां तक पहुंची है इसके लेकर सरकार की ओर से किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है.
अगर सरकार महंगाई के आंकड़े को देखते हुए जुलाई में डीए को 4 फीसदी तक बढ़ाती है, तो इसका फायदा 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को मिलेगा. सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला डीए उनकी वित्तीय सहायता सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है.
कैलकुलेशन के हिसाब से देखें तो अगर सरकार कर्मचारियों के डीए को 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी करती है, तो सैलरी में बड़ा इजाफा होगा. अभी किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी अगर 18,000 रुपये है. 34 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता 6,120 रुपये बनता है. अगर चार फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो डीए 6,840 रुपये हो जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story