व्यापार

जानिए बाजाज के कौन से मॉडल की डिमांड है सबसे ज्यादा

Bharti sahu
29 April 2022 9:42 AM GMT
Know which model of Bajaj is in most demand
x
जब बात सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक की होती है तब बजाज का नाम भी लिया जाता है।

जब बात सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक की होती है तब बजाज का नाम भी लिया जाता है। इसके बाद भी मार्च में कंपनी की बिक्री को बहुत नुकसान हुआ। बजाज ऑटो ने बीते महीने डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट के साथ कुल 2,48,116 यूनिट्स बेचीं। जबकि सालभर पहले मार्च 2021 में उसने 3,16,426 यूनिट्स बेची थीं। इस दौरान कंपनी की डोमेस्टिक सेल सालाना आधार पर 40.87% गिरकर 1,03,292 यूनिट्स की रही। मार्च 2021 में डोमेस्टिक सेल 1,74,694 यूनिट की थी। कंपनी को सालाना आधार पर सभी टू-व्हीलर मॉडल की बिक्री का नुकसान हुआ है। इसके बाद भी उसकी माइलेज बाइक प्लेटनिना और CT की डिमांड बरकरार रही। चलिए आपको बताते हैं कि बाजाज के कौन से मॉडल की डिमांड सबसे ज्यादा है।

1. पल्सर की 67,339 यूनिट्स बिकीं
बजाज की सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर में पल्सर सबसे ऊपर रही। कंपनी ने मार्च में इसकी 67,339 यूनिट्स बेचीं। हालांकि, मार्च 2021 में कंपनी ने 85,999 यूनिट्स बेची थीं। यानी कंपनी को 18,660 यूनिट्स का नुकसान हुआ। पल्सर की सालाना ग्रोथ 21.70% कम रही। बजाज की ओवरऑल बिक्री में पल्सर का मार्केट शेयर 65.19% रहा। बजाज पल्सर को 125cc, 150cc, 160cc, 200cc और 250cc के इंजन में खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर इसके 5 मॉडल आते हैं। इसमें भी अलग-अलग वैरिएंट शामिल हैं।
2. प्लेटिना की 26,952 यूनिट्स बिकीं
बजाज की सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर में प्लेटिना दूसरे नंबर पर रही। कंपनी ने मार्च में इसकी 26,952 यूनिट्स बेचीं। हालांकि, मार्च 2021 में कंपनी ने 69,025 यूनिट्स बेची थीं। यानी कंपनी को 42,073 यूनिट्स का नुकसान हुआ। प्लेटिना की सालाना ग्रोथ 60.95% कम रही। बजाज की ओवरऑल बिक्री में पल्सर का मार्केट शेयर 26.09% रहा। प्लेटिना को 100cc और 110cc के इंजन ऑप्शन में खरीद सकते हैं। कंपनी का दावा है कि ये बाइक एक लीटर पेट्रोल में 100km तक माइलेज देती है।
3. CT की 5,211 यूनिट्स बिकीं
बजाज की CT कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही। कंपनी ने मार्च में इसकी 5,211 यूनिट्स बेचीं। हालांकि, मार्च 2021 में कंपनी ने 13,895 यूनिट्स बेची थीं। यानी कंपनी को 8,684 यूनिट्स का नुकसान हुआ। प्लेटिना की सालाना ग्रोथ 62.50% कम रही। बजाज की ओवरऑल बिक्री में पल्सर का मार्केट शेयर 5.04% रहा। CT में 110cc के इंजन मिलता है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक एक लीटर पेट्रोल में 90km तक माइलेज देती है।
4. एवेंजर की 1,680 यूनिट्स बिकीं
बजाज की सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर में एवेंजर चौथे नंबर पर रही। कंपनी ने मार्च में इसकी 1,680 यूनिट्स बेचीं। हालांकि, मार्च 2021 में कंपनी ने 4,017 यूनिट्स बेची थीं। यानी कंपनी को 2,337 यूनिट्स का नुकसान हुआ। प्लेटिना की सालाना ग्रोथ 58.18% कम रही। बजाज की ओवरऑल बिक्री में पल्सर का मार्केट शेयर 1.63% रहा। एवेंजर को 160cc और 220cc के इंजन ऑप्शन में खरीद सकते हैं। ये क्रूजर बाइक है। लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए ये बाइक पूरी तरह कम्फर्टेबल है।
5. डोमिनार की 1,104 यूनिट्स बिकीं
बजाज की डोमिनार कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रही। कंपनी ने मार्च में इसकी 1,104 यूनिट्स बेचीं। हालांकि, मार्च 2021 में कंपनी ने 1,668 यूनिट्स बेची थीं। यानी कंपनी को 564 यूनिट्स का नुकसान हुआ। प्लेटिना की सालाना ग्रोथ 33.81% कम रही। बजाज की ओवरऑल बिक्री में पल्सर का मार्केट शेयर 1.07% रहा। डोमिनार को 250cc और 400cc के इंजन ऑप्शन में खरीद सकते है। स्पोर्टी लुक वाली ये रेसिंग बाइक है।


TagsBajaj
Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story