धर्म-अध्यात्म

जानिए आज होली के दिन राशि के अनुसार कौन सा रंग किस भगवान को लगाएं

Subhi
18 March 2022 6:15 AM GMT
जानिए आज होली के दिन राशि के अनुसार कौन सा रंग किस भगवान को लगाएं
x
फाल्गुन मास की पूर्णिमा को पूरे भारतवर्षे में होली का त्योहार मनाया जाता है। होली का उत्सव अपने साथ कई रंगों को लेकर आता है। यह रंग खुशियों का प्रतीक होते हैं। होली के रंग अपने आप में बहुत खास होते हैं।

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को पूरे भारतवर्षे में होली का त्योहार मनाया जाता है। होली का उत्सव अपने साथ कई रंगों को लेकर आता है। यह रंग खुशियों का प्रतीक होते हैं। होली के रंग अपने आप में बहुत खास होते हैं।

होली के प्रत्येक रंग का अपना एक अर्थ और महत्व होता है। रंगों का मनुष्य के शरीर से ही नहीं बल्कि उसकी, मनः स्थिति से भी गहरा संबंध होता हैं । रंगों पर्याय ऊर्जा से है, उत्‍साह से है और उमंग से है। रंगो का त्‍योहार होली आती है, नए जोश और जज्‍बे का संदेश लेकर। हर रंग अपने आप में एक विशेषता लिए हुए है।

ज्योतिष अनुसार प्रत्येक राशि किसी न किसी रंग का प्रतिनिधित्व करती हैं l हर राशि अलग रंग को दर्शाती हैं l ठीक इसी प्रकार प्रत्येक राशि के अलग अलग देवी देवता को दर्शाती हैं l हर राशि अलग अलग रंगों और अलग

अलग देवी देवताओं का प्रतीक है l आज एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से जानिए होली में आप किस भगवान को कौन सा रंग लगाना शुभ माना जाता है।

मेष राशि

मेष राशि मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करती हैं l इसके देवता भगवान विष्णु और नरसिंह माने जाते हैं । लाल रंग ऊर्जा एवं प्रेम का प्रतीक है इसलिए सुबह सबसे पहले श्री विष्णु जी को लाल रंग अवश्य लगाएं ।

वृषभ राशि

श्री कृष्ण ,गणेश और नव दुर्गा वृषभ राशि के जातकों के देवी देवता माने जाते हैं। इसलिए हरा रंग भगवान को अर्पित कर अपने जीवन में गुडलक ला सकते हैं।

मिथुन राशि

भगवान गणेश और देवी सरस्वती मिथुन राशि वाले जातकों के देवी देवता माने जाते हैं l इस राशि के जातकों को देवी को हरा, काला और हल्का नीला रंग अर्पित करना शुभ होगा। इससे जीवन में शांति बनी रहेगी और खुशियाँ आपके दरवाजे पर दस्तक देगी l

कर्क राशि

श्री राम और भगवान शिव कर्क राशि के देवता कहलाते हैं। इस राशि के जातकों को सफेद रंग, लाल रंग और पीला रंग भगवान को चढ़ाना चाहिए। इसके प्रयोग से करियर में तरक्की जरूर मिलती है l

सिंह राशि

श्री लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु सिंह राशि वाले जातकों के देवी देवता कहलाते हैं l इसलिए इस राशि के जातकों को भगवान को पीला और लाल रंग अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में आत्मविश्वास और ऊर्जा भर देगा l

कन्या राशि

रुद्र देव और महा काली कन्या राशि के जातकों द्वारा पूजी जाती है l कन्या राशि के जातकों को बैगनी या फिर लाल रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे जीवन में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि

हनुमान जी और भगवान शिव तुला राशि वाले जातकों के देवता कहलाते हैं l इस राशि के लोगों को नीला रंग, गुलाबी रंग या हरे रंग अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में मधुरता बनी रहती है

वृश्चिक राशि

श्री राम और मां लक्ष्मी वृश्चिक राशि वाले जातकों द्वारा पूजे जाते हैं। इस राशि के जातक भाग्य चमकाने के लिए मेहरून और बैंगनी रंग अर्पित करें। इससे जातकों का स्वयं पर विश्वास बनेगा।

धनु राशि

हनुमान जी और भगवान विष्णु धनु राशि के देवता कहलाते हैं l जीवन में मधुरता घोलने के लिए भगवान को हरा रंग, लाल रंग अर्पित करना चाहिए।

मकर राशि

देवी महालक्ष्मी और नवदुर्गा मकर राशि वाले जातकों की देवी कहलाती है l मकर राशि वाले जातकों के लिए काला,नीला, सफेद रंग भगवान को अर्पित करना चाहिए। इससे जातक को ताकत और गंभीरता मिलेगी।

कुंभ राशि

श्री राम एवं ब्रह्मा विष्णु महेश कुंभ राशि वाले जातकों के देवता माने जाते हैं l बिगड़े कार्य जल्द पूरे करने के लिए नारंगी, पीला, और नीला रंग अर्पित करना शुभ होगा।

मीन राशि

श्री लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु सयुंक्त रूप से मीन राशि वाले जातकों के देवी देवता कहलाते हैं l निजी जीवन और करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए भगवान को पीला और हरा रंग अर्पित करना चाहिए।


Next Story