व्यापार
जानिए Maruti Suzuki Jimny कब होगा लाॅन्च, क्या हैं इसकी कीमत
Shubhra Nandy
22 Dec 2020 10:45 AM IST

x
भारत में महिंद्रा थार की लांचिंग के बाद लगातार मारुति सुजुकी की ऑफरोडिंग एसयूवी Jimny को लेकर खबरें आ रही हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भारत में महिंद्रा थार की लांचिंग के बाद लगातार मारुति सुजुकी की ऑफरोडिंग एसयूवी Jimny को लेकर खबरें आ रही हैं। जिनमें इस कार की लांचिंग तारीख का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बात में कोई दो राय नहीं है, कि कंपनी अपनी इस बहुप्रतिक्षित SUV को जल्द लाॅन्च करने जा रही है। फिलहाल आपको बता दें, अब जिम्नी के एक बैच को हरियाणा के मानेसर में स्थित कंपनी के प्लांट से बाहर निकलते हुए देखा गया है। जिसकी इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
भारत में लाॅन्च पर रिपोर्ट: हालांकि लॉन्च के संबंध में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हो सकता है, कि इस एसयूवी का उत्पादन केवल निर्यात के लिए शुरू हुआ है। क्योंकि इससे पहले भी इस कार को सफेद रंग में गुरुग्राम की सड़कों पर एक कैमो-फ्री लेआउट में रोलिंग करते हुए देखा गया था। जानकारी के लिए बता दें, मारुति इसे तीन-डोर लेआउट के साथ भारत में पेश नहीं करेगी। इस कार को कंपनी अगले साल भारत में ब्रिकी के लिए उपलब्ध करेगी। जो 5-डोर वर्जन में लाॅन्च होगी।
इंजन स्पेक्स और डायमेंशन: भारत के लाॅन्च के समय इस कार में 1.5 लीटर चार-सिलेंडर युक्त पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया जाएगा। जो माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक से लैस होगा। यह इंजन 104bhp की पावर और 138nm का टाॅर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। वहीं यह वर्तमान में मौजूद जिमी सिएरा से साइज में अधिक लंबी होगी।इसके डायमेंशन की बात करें तो लंबाई 3550 मिमी, चौड़ाई 1645 मिमी और ऊंचाई 1730 मिमी होगा।
क्या होगी कीमत: फिलहाल इस कार की कीमत को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे 10 लाख की शुरुआती कीमत में लाॅन्च कर सकती है। बाजार में लांच होने के बाद यह एसयूवी Mahindra Thar को टक्कर देगी।
Next Story





