व्यापार

जानिए BYD Atto 3 को भारत में लॉन्च कब लॉन्च करेंगे कॉम्पनी

Ritisha Jaiswal
25 Aug 2022 11:12 AM GMT
जानिए BYD Atto 3 को भारत में लॉन्च कब लॉन्च करेंगे कॉम्पनी
x
ईवी सेगमेंट में दुनियाभर के देश तेजी से आगे कर रहे हैं, लेकिन चीन इस दौड़ में अव्वल है।

ईवी सेगमेंट में दुनियाभर के देश तेजी से आगे कर रहे हैं, लेकिन चीन इस दौड़ में अव्वल है। चीन की कुछ कंपनियां भारतीय बाजार में भी दस्तक दे चुकी हैं। इनमें से एक नाम BYD का भी है। इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली ये कंपनी 2007 से भारतीय बाजार में काम कर रही है। 2016 से BYD ने इलेक्ट्रिक बस मैन्युफैक्चरर Olectra को बैटरी और बस चेसिस की आपूर्ति शुरू कर दी थी। 2021 में कंपनी ने e6 इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च की थी। 520km रेंज वाली इस कार की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 29.6 लाख रुपए थी। अब कंपनी इस सेगमेंट में खुद को मजबूत करना चाहती है। ऐसे में कंपनी ने BYD Atto 3 को भारत में लॉन्च करने का प्लान बनाया है। बता दें कि BYD की e6 इलेक्ट्रिक कार मुंबई से दिल्ली तक 2203Km का सफर तय करके सबसे ज्यादा दूरी का रिकॉर्ड बना चुकी है।

BYD Atto 3 लॉन्चिंग प्लान
BYD Atto 3 को शुरुआत में चेन्नई के पास श्रीपेरंबुदूर प्लांट में असेंबल किया जाएगा। अगले दो सालों में कंपनी इसकी 10,000 यूनिट असेंबल करके भारतीय बाजार में बेचेगी। ग्राहकों से मिलने वाले रिस्पॉन्स को देखने के बाद कंपनी इसकी लोकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को स्थापित करने पर विचार कर सकती है। भारत में कंपनी के लिए बड़ा बाजार है। ऐसे में वो 2023 ऑटो एक्सपो में भी शामिल होगी। कंपनी वॉरेन बफे बेस्ड सेडान, हैचबैक और SUV समेत कई प्रोडक्ट की सीरीज को शोकेस करेगी। BYD की मॉडर्न ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी को भी शोकेस करेगी।
BYD Atto 3 को दो अलग बैटरी पैक के साथ बेचा जाता है। इसमें 49.92 या 60.48 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो मैक्सिमम 204 PS की पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। NEDC स्टैंडर्ड के अनुसार, 60.48 kWh बैटरी पैक के साथ इसकी रेंज 480km है। Atto 3 सिर्फ 7.3 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
BYD Atto 3 को विदेशी बाजारों में पहले से बेचा जा रहा है। इस कार में स्लीक हेडलैम्प्स, क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, फंकी अलॉय व्हील्स, क्रोम-लाइनेड विंडो, स्लोपिंग रूफलाइन और कनेक्टेड टेल लैंप्स के साथ एक स्पोर्टी लुक मिलता है। दूसरे फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक अनलॉक टेलगेट, रूफ रेल, एडजेस्टेबल ORVMs शामिल है।
>> कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 12.8-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 5 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, इलेक्ट्रिक पावर असिस्टेड स्टीयरिंग व्हील, 8 स्पीकर के साथ प्रीमियम डिराक HD ऑडियो सिस्टम, USB C और USB A पोर्ट, सिंथेटिक लेदर सीट, ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए हीट सीटें और वॉयस कमांड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
>> इस कार में ADAS, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, फ्रंट और रियर टक्कर की चेतावनी, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और रियर क्रॉस ट्रैफिक ब्रेक जैसे फीचर्स दिए हैं। सेफ्टी किट में फ्रंट, साइड और कर्टेन एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और हिल डिसेंट कंट्रोल भी शामिल हैं


Next Story