व्यापार

बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस कार की जानें कीमत

Shubhra Nandy
8 Nov 2020 6:06 PM IST
बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस कार की जानें कीमत
x
दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने भारत में अपनी अपकमिंग हैचबैक कार आई20 को लॉन्च कर दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| Hyundai i20 दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने भारत में अपनी अपकमिंग हैचबैक कार आई20 को लॉन्च कर दिया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस कार की कीमत 6.79 लाख रुपये से लेकर 11.18 लाख रुपये तय की गई है। इस कार को कंपनी ने चार वैरिएंट मैग्ना, स्पोर्ट्ज़, एस्टा, और एस्टा (ओ) में पेश किया है। जो भारत में सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी मारुति सुजुकी बलेनो और टाटा अल्ट्रोज़ को टक्कर देती है।

ऑल-न्यू हुंडई आई 20 की वैरिएंट वाइज प्राइज: i20 के मैग्ना 1.2 एमटी वैरिएंट की कीमत 6.79 लाख रुपये, स्पोर्ट्ज़ 1.2 एमटी की कीमत 7.59 लाख रुपये, एस्टा 1.2 एमटी की कीमत 8.70 लाख रुपये, एस्टा (ओ) 1.2 एमटी वैरिएंट की कीमत 9.20 लाख रुपये, स्पोर्ट्ज 1.2 सीवीटी की कीमत 8.60 लाख रुपये, एस्टा 1.2 CVT की कीमत 9.70 लाख रुपये तय की गई है।

पेट्रोल टर्बो मॉडल की कीमत: वहीं इसके पेट्रोल टर्बो Sportz 1.0 iMT की कीमत 8.80 लाख, एस्टा 1.0 iMT की कीमत 9.90 लाख रुपये, एस्टा 1.0 डीसीटी की कीमत 10.67 लाख, एस्टा (ओ) 1.0 डीसीटी 11.18 लाख रुपये, मैग्ना 1.5 एमटी की कीमत 8.20 लाख, स्पोर्ट्ज़ 1.5 एमटी की कीमत 9 लाख रुपये और एस्टा (ओ) 1.5 एमटी की कीमत 10.60 लाख रुपये तय की गई है।

निष्कर्ष: बताते चलें कि तीसरी पीढ़ी की Hyundai i20 को 4 ट्रिम स्तरों - मैग्ना, स्पोर्ट्ज़, एस्टा और एस्टा (ओ) में पेश किया गया है। जो कुल 24 अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों ईंधन विकल्पों में उपलब्ध है। इसके पेट्रोल वैरिएंट की कीमत 6.80 लाख रुपये से 11.18 लाख रुपये के बीच है, जबकि डीजल संस्करण की कीमत 8.20 लाख रुपये से 10.60 लाख रुपये के बीच तय की गई है।

Next Story