व्यापार

यहाँ जानें इस सप्ताह सोने में आई कितने रुपए की भारी गिरावट

Tara Tandi
7 Aug 2021 2:29 PM GMT
यहाँ जानें इस सप्ताह सोने में आई कितने रुपए की भारी गिरावट
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इस सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को MCX पर सोना और चांदी की कीमत (Gold Silver latest price) में भारी गिरावट दर्ज की गई. अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना 952 रुपए की गिरावट (Gold rate today)के साथ 46651 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. दिसंबर डिलिवरी वाला सोना 998 रुपए की गिरावट के साथ 46810 रुपए के स्तर पर और फरवरी 2022 डिलिवरी वाला सोना 714 रुपए की तेजी के साथ 48740 रुपए के स्तर पर बंद हुआ.

पिछले सप्ताह गोल्ड 48001 रुपए प्रति दस ग्राम (Gold price today) के स्तर पर बंद हुआ था. इस तरह साप्ताहिक आधार पर सोने में 1350 रुपए की गिरावट दर्ज की गई. इंटरनेशनल मार्केट में आखिरी दिन सोना 45.40 डॉलर की गिरावट (2.51 फीसदी) के साथ 1763.50 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर बंद हुआ. इस सप्ताह गोल्ड में करीब 55 डॉलर की गिरावट आई. साप्ताहिक आधार पर यह गिरावट 2.73 फीसदी के करीब है.

चांदी डिलिवरी में इस सप्ताह 2872 की गिरावट

चांदी में भी इस सप्ताह के आखिरी दिन भयंकर गिरावट (Silver latest price) रही. सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 2023 रुपए की गिरावट के साथ 64975 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई. पिछले सप्ताह चांदी का क्लोजिंग भाव 67847 रुपए था. साप्ताहिक आधार पर इसमें 2872 रुपए की गिरावट आई. दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 2054 रुपए की गिरावट के साथ 65800 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई.

सर्राफा बाजार में भी दिखा दबाव

सप्ताह के आखिरी दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 283 रुपए की गिरावट के साथ 46,570 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. सर्राफा बाजार में चांदी में आज 661 रुपए की गिरावट की दर्ज की गई. यह 65,514 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई. इस सप्ताह लगातार पांचवें दिन डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी रही.

IBJA पर कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी

IBJA की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड का क्लोजिंग भाव 47647 रुपए प्रति दस ग्राम है. पिछले सप्ताह यह भाव 48430 रुपए था. इस तरह इसमें 783 रुपए की गिरावट दर्ज की गई. चांदी का क्लोजिंग भाव 66727 रुपए रहा. पिछले सप्ताह का क्लोजिंग भाव 68053 रुपए था. इस तरह इसमें 1326 रुपए की गिरावट दर्ज की गई.

डॉलर इंडेक्स में उछाल, कच्चे तेल में भारी गिरावट

इस सप्ताह के आखिरी दिन डॉलर इंडेक्स में +0.57% की तेजी दर्ज की गई और यह 92.780 के स्तर पर बंद हुआ. साप्ताहिक आधार पर इसमें 0.66 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. 10 साल का अमेरिकी बॉन्ड यील्ड शुक्रवार को+1.34% की तेजी के साथ 1.305 फीसदी के स्तर पर बंद हुआ. साप्ताहिक आधार पर इसमें 6.50 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. कच्चे तेल में इस सप्ताह के आखिरी दिन भारी गिरावट आई. यह 0.99 डॉलर की गिरावट (-1.39%) के साथ 70.30 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. साप्ताहिक आधार पर कच्चे तेल में 7.38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

Next Story