व्यापार

जानिए देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के बारे में

Bharti sahu
27 Nov 2021 5:22 PM GMT
जानिए देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के बारे में
x
ईंधन के बढ़ते कीमतों की वजह से लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख कर रहे हैं

ईंधन के बढ़ते कीमतों की वजह से लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की छूट दे रही है। अगर आपको बना रहे हैं इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का विचार तो, आज आपको बताने जा रहे हैं देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के बारे में। यह सस्ती बाइक परफॉर्मेंस, रेंज में सबका बाप हो सकता है।देश में बिक रही सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों में Revolt RV 400 से लेकर Odysse Evoqis और Joy e-bike Monster का नाम शामिल हैं। आज हम आपको इन बाइक्स के परफॉर्मेंस, रेंज और चार्जिंग जैसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इनकी कीमतों के बारे में भी बताएंगे। इसके बाद आप अपने बजट में अपनी पसंद की इलेक्ट्रिक बाइक खुद चुन सकेंगे।

Revolt RV 400
अगर इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए ये लेख काफी फायदेमंद होगा। आज आपको बताने जा रहे हैं देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के बारे में। यह सस्ती बाइक परफॉर्मेंस रेंज में के साथ साथ आपके बजट में भी हो सकती है। ईंधन के बढ़ते कीमतों की वजह से लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की छूट दे रही है। अगर आपको बना रहे हैं इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का विचार तो, आज आपको बताने जा रहे हैं देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के बारे में। यह सस्ती बाइक परफॉर्मेंस, रेंज में सबका बाप हो सकता है
देश में बिक रही सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों में Revolt RV 400 से लेकर Odysse Evoqis और Joy e-bike Monster का नाम शामिल हैं। आज हम आपको इन बाइक्स के परफॉर्मेंस, रेंज और चार्जिंग जैसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इनकी कीमतों के बारे में भी बताएंगे। इसके बाद आप अपने बजट में अपनी पसंद की इलेक्ट्रिक बाइक खुद चुन सकेंगे।Revolt RV 400 इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाली पहली इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसके बाद अब अन्य कंपनियों के कई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च हो और कई अपकमिंग हैं।
रेंज और कीमत
Revolt RV 400 की बैटरी को फुल चार्ज करने में 4.5 घंटे का समय लगता है। वहीं इसकी 80 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड है। ड्राइविंग रेंज की बात करें तो, Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक फुल सिंगल चार्ज पर यह 150 किलोमीटर तक का रेंज देती है। इसमें शानदार राइडिंग अनुभव के लिए तीन मोड्स दिए गए हैं। इनमें ECO, Normal और Sport शामिल हैं। कंपनी ने दावा किया है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक में 100 किलोमीटर पर महज 9 रुपये का खर्च आएगा। वहीं इसके कीमत की बात की जाए तो, इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत दिल्ली (एक्स-शोरूम) 90,799 रुपये है।
बैटरी और इंजन
इंजन की बात करें तो, Odysse Evoqis इलेक्ट्रिक बाइक में 4.32 kW की लिथियम-ऑयन बैटरी पैक है, जिसे फुल चार्ज करने में 6 घंटे का समय लगाता है। इंजन की बात करें तो, इसमें 3000 W का इलेक्ट्रिक मोटर 4.3 KW का पावर और 64 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
फीचर्स और रेंज
Odysse Evoqis EV में एंटी थेफ्ट लॉक, मोटर कट ऑफ स्विच और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं इसमें 80 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। रेंज की बात करें तो कंपनी सिंगल चार्जिंग पर 140 किलोमीटर का रेंज देने की दावा करते है। Odysse Evoqis की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.64 लाख रुपये है।
कंपनी का दावा है कि इसमें 1 किलोमीटर यात्रा करने पर आपको केवल 24 पैसे का खर्च आएगा। ऐसे में आप 10 रुपये में 40 किलोमीटर का सफर कर सकते हैं।
बैटरी, इंजन और रेंज
बैटरी की लिहाज से Joy e-bike Monster में पावर के लिए लिथियम आयन बैटरी दी गई है। वहीं इसमें 250W का DC ब्रेशलेस हब मोटर दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को एक बार चार्ज करने में 4 से 4.5 घंटे लगते हैं। रेंज की बात करें तो, Joy e-bike Monster इलेक्ट्रिक बाइक फुल सिंगल चार्ज पर 75 किलोमीटर का रेंज देती है। कंपनी के दावों को मानें तो इस इलेक्ट्रिक बाइक पर 280 किलोमीटर का कॉस्ट केवल 70 रुपये आएगा। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 98,666 रुपये है।


Next Story