व्यापार

Kia ने अपने नए मॉडल 'कैरेंस क्लाविस' को भारत में पेश किया

Riyaz Ansari
11 May 2025 7:18 PM IST
Kia ने अपने नए मॉडल कैरेंस क्लाविस को भारत में पेश किया
x

New Delhi नई दिल्ली: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता किया मोटर्स ने अपने नए मॉडल 'कैरेंस क्लाविस' को भारत में बार पेश किया है। यह नई तीन-रो सीटिंग क्षमता वाली गाड़ी, कंपनी की पहले से मौजूद कैरेंस सीरीज का प्रीमियम वेरिएंट मानी जा रही है। इसकी कीमत का खुलासा इस महीने के अंत में किया जाएगा, जबकि बुकिंग ₹25,000 की अग्रिम राशि पर शुरू हो चुकी है।

क्लाविस में आधुनिक डिज़ाइन के साथ पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्प उपलब्ध होंगे, जिनमें मैनुअल, ऑटोमैटिक और डुअल क्लच जैसे कई गियरबॉक्स विकल्प शामिल हैं। यह मॉडल विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो एमपीवी और एसयूवी दोनों की खूबियों को एक ही वाहन में चाहते हैं

Next Story
null