व्यापार

लॉन्च हो सकती है KIA EV6 Electric Car, जानें कब

Ritisha Jaiswal
23 April 2022 3:14 PM GMT
लॉन्च हो सकती है KIA EV6 Electric Car,  जानें कब
x
इस बात में कोई दो राय नहीं कि भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में लगातार ग्रोथ हो रही है। नए कंपनियों और मॉडल्स के आने से बाजार तेजी से बढ़ रहा है।

इस बात में कोई दो राय नहीं कि भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में लगातार ग्रोथ हो रही है। नए कंपनियों और मॉडल्स के आने से बाजार तेजी से बढ़ रहा है। मार्च 2022 में इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में पिछले साल मार्च के मुकाबले 795% की ग्रोथ हुई है। बीते महीने ई-स्कूटर की कुल बिक्री मार्च 2021 की 1,622 यूनिट्स की तुलना में 14,523 यूनिट्स रही है। आइए जानते हैं सबसे ज्यादा किन कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बिके हैं।

सेगमेंट में मार्केट लीडर बेंगलुरु स्थित ओला इलेक्ट्रिक ही है। मार्च 2022 में ओला ने 9,127 यूनिट्स स्कूटर्स की बिक्री की है। वर्तमान में सेगमेंट में इसकी बाजार हिस्सेदारी 62.85% है। ओला ने भी महीने-दर-महीने की तुलना में 133.73% की ग्रोथ दर्ज की है।
एथर एनर्जी दूसरे पायदान पर रही। कंपनी ने 2,591 यूनिट्स की बिक्री की। पिछले साल मार्च में एथर ने 1,177 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस तरह कंपनी ने साल-दर-साल 120 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। इनका मार्केट शेयर 17.84 फीसदी का है। कंपनी Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करती है, जो फुल चार्ज में 116 km तक चलता है लिस्ट में तीसरे पायदान पर TVS iQube रहा है, जिसने पिछले साल के मुकाबले 406 फीसदी की ग्रोथ की है। इसकी बीते महीने 1799 यूनिट्स बिकी हैं। इसी तरह चौथे पायदान पर Bajaj Chetak स्कूटर रहा, जिसकी 1,006 यूनिट्स बिकी हैं।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story