व्यापार

कम आय और दबाव के बीच Keystone Realtors का मुनाफा 44% लुढ़का

Saba Naaz
5 Aug 2025 8:13 PM IST
कम आय और दबाव के बीच Keystone Realtors का मुनाफा 44% लुढ़का
x
Business व्यापार : रियल्टी कंपनी कीस्टोन रियल्टर्स लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि जून में समाप्त तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 44 प्रतिशत घटकर 14.51 करोड़ रुपये रह गया।
पिछले वर्ष इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 25.82 करोड़ रुपये था। नियामकीय सूचना के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 288.64 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 437.20 करोड़ रुपये थी।
Next Story