व्यापार

कर लें बस थोड़ा इंतजार! आ रही Maruti Suzuki की पहली धांसू इलेक्ट्रिक कार

jantaserishta.com
14 Feb 2022 8:41 AM IST
कर लें बस थोड़ा इंतजार! आ रही Maruti Suzuki की पहली धांसू इलेक्ट्रिक कार
x

Maruti Suzuki Electric Car: सीएनजी (CNG) समेत पैसेंजर कार सेगमेंट में राज करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti SUzuki) अब इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) लाने की तैयारी कर रही है. देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच कस्टमर्स लंबे समय से मारुति सुजुकी की ई-कार (E-Car) का इंतजार कर रहे हैं. अब यह इंतजार जल्दी ही समाप्त होने वाला है. कंपनी जल्दी ही मिडसाइज इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) लॉन्च करने वाली है.

मारुति सुजुकी ने पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के लिए टोयोटा (Toyota) के साथ गठजोड़ किया है. ऐसा माना जा रहा है कि मारुति और टोयोटा मिलकर जिस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लाने की तैयारी कर रही है, वह मार्केट में Tata Nexon, MG ZS EV और Hyundai Kona को टक्कर देगी. खबरों के अनुसार, मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में मिडसाइज एसयूवी से ही शुरुआत करने जा रही है. इसके चलते वैगनआर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च होने में देरी हो सकती है.
ऑटोकार इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मारुति और टोयोटा की इस प्रस्तावित इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम Maruti Suzuki YY8 हो सकता है. इसके बारे में बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें 48kWh या 59kWh का बैट्री पैक दे सकती है, जो एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर 400 किलोमीटर से 500 किलोमीटर तक का रेंज दे सकता है. यह कार साइज में Hyundai Creta जैसी हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो मारुति सुजुकी की पहली इलक्ट्रिक कार Tata Nexon से बड़ी होने वाली है.
मारुति सुजुकी और टोयोटा के गठजोड़ के बाद पहले ही टोयोटा ग्लांजा और टोयोटा अर्बन क्रूजर को उतारा जा चुका है. अब इस गठजोड़ में सामने आ रही इलेक्ट्रिक कार को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 13-15 लाख रुपये हो सकती है. बाजार में पहले से इस सेगमेंट में मौजूद कारों को देखें तो सबसे ज्यादा बिक रही Tata Naxon की कीमत 14.29 लाख रुपये से 16.70 लाख रुपये तक है. इसी तरह MG ZS EV की कीमत 21.49 लाख रुपये से 25.18 लाख रुपये तक है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story