व्यापार

1 जुलाई: आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर 198 रुपये सस्ता हुआ

Bhumika Sahu
1 July 2022 4:55 AM GMT
1 जुलाई: आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर 198 रुपये सस्ता हुआ
x
गैस सिलेंडर 198 रुपये सस्ता हुआ

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) के नए रेट (LPG Price 1 July 2022) जारी हो गए हैं। आज इंडेन का सिलेंडर दिल्ली में 198 रुपये सस्ता हो गया है। LPG सिलेंडर के रेट में कोलकाता में 182 रुपये रेट में कमी हुई है तो मुंबई में 190.50 रुपये, जबकि चेन्नई में 187 रुपये कमी की गई है। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल (Petroleum company Indian Oil) ने कॉमर्शियल सिलेंडर (commercial cylinder) के रेट में यह कटौती की है। जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा। यह अब भी 19 मई वाले रेट से ही मिल रहा है।

सुझाए गए समाचार
एलपीजी गैस की कीमत (Rs./19 kg cylinder)
महीना दिल्ली
1 जुलाई 2022 2021
1 जून 2022 2219
19 मई 2022 2354
7 मई 2022 2346
1 मई 2022 2355.5
1 अप्रैल 2022 2253
22 मार्च 2022 2003
मार्च 1, 2022 2012
मई में लगा था झटका
बता दें जून में इंडेन का कामर्शियल सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हुआ था, जबकि मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दो बार झटका लगा था। घरेलू सिलेंडर (LPG Cylinder Price Today) के रेट महीने में पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई ।
शहरवार 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)

दिल्ली 1,003
मुंबई 1,003
कोलकाता 1,029
चेन्नई 1,019
लखनऊ 1,041
जयपुर 1,007
पटना 1,093
इंदौर 1,031
अहमदाबाद 1,010
पुणे 1,006
गोरखपुर 1012
भोपाल 1009
आगरा 1016
रांची 1061
(स्रोत: IOC)
एक साल में 168.50 रुपये महंगा हुआ घरेलू एलपीजी सिलेंडर
दिल्ली में पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 834.50 रुपये से बढ़कर 1003 रुपये पर पहुंच गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में आखिरी बार 4 रुपये की बढ़ोतरी 19 मई 2022 को हुई थी। इससे पहले दिल्ली में 7 मई को रेट 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। 22 मार्च 2022 के रेट 949.50 रुपये के मुकाबले सात मई को एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ था। 22 मार्च को भी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की उछाल आई थी। इससे पहले अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट दिल्ली में 899.50 रुपये पर टिके थे।


Next Story