व्यापार

2 हजार लोगों को नौकरी: HCL दो हजार फ्रेशर्स को भी देगी मौका, इन राज्यों पर रहेगा जोर

jantaserishta.com
7 Dec 2021 10:57 AM IST
2 हजार लोगों को नौकरी: HCL दो हजार फ्रेशर्स को भी देगी मौका, इन राज्यों पर रहेगा जोर
x

नई दिल्ली: भारतीय आईटी कंपनी (Indian IT Company) एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) अमेरिका में 12 हजार लोगों को नौकरी देने जा रही है. कंपनी इन लोगों को अगले पांच साल के दौरान नौकरी के मौके देगी. इनमें से करीब दो हजार लोगों को अगले डेढ़ साल के भीतर एचसीएल के साथ काम करने का मौका दिया जाएगा.

राइज एट एचसीएल प्रोग्राम का हिस्सा
कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह हायरिंग (Hiring) अमेरिका में स्थानीय लोगों को रोजगार देने के उसके प्रोग्राम राइज एट एचसीएल (Rise At HCL) का हिस्सा है. इंफोसिस (Infosys), टीसीएस (TCS), विप्रो (Wipro) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसी भारतीय आईटी कंपनियों ने पिछले कुछ साल के दौरान अमेरिका में हायरिंग तेज की है. यह प्रयास अमेरिकी नौकरियों को आउटसोर्स किए जाने की बात को गलत साबित करने के लिए है.
फ्रेशर्स को ट्रेनिंग देने पर फोकस
एचसीएल टेक्नोलॉजीज के सीईओ एवं एमडी सी विजयकुमार ने बताया कि राइज एट एचसीएल प्रोग्राम फ्रेशर्स को ट्रेनिंग देने पर फोकस्ड है. इसमें फ्रेशर्स को जॉब लर्निंग से लेकर सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट तक का प्रशिक्षण दिया जाता है. हम इस प्रोग्राम के जरिए हाल ही में ग्रेजुएट हुए या जल्दी ही ग्रेजुएट होने जा रहे युवाओं को एचसीएल में काम करने के लिए तैयार करेंगे.
इन राज्यों पर रहेगा जोर
एचसीएल इस प्रोग्राम के जरिए ऐप डेवलपमेंट, क्लाउड, आईटी इंफ्रा सर्विस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल इंजीनियरिंग जैसे रोल के लिए हायरिंग करेगी. यह हायरिंग अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना (North Carolina), टेक्सास (Texas), कैलिफोर्निया (California), मिशीगन (Michigan), पेंसिलवेनिया (Pennsylvania), मिनेसोटा (Minnesota) और कनेक्टीकट (Connecticut) जैसे राज्यों में केंद्रित रहने वाली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story