व्यापार

नौकरी की टेंशन खत्म, पेड़ लगाएं और बने करोड़पति

jantaserishta.com
28 April 2022 8:23 AM IST
नौकरी की टेंशन खत्म, पेड़ लगाएं और बने करोड़पति
x

Business Idea: परंपरागत फसलों की खेती में लगातार होते नुकसान की वजह से अब किसानों नए तरीके की खेती की तरफ रुख कर रहे हैं. इसी के तहत पिछले कुछ सालों में किसानों के बीच पेड़ों की खेती करने का सिलसिला बढ़ा है. किसान इस वक्त सागौन, चंदन और महोगनी जैसे पेड़ों की खेती कर बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं.

महोगनी को सदाबहार पेड़ माना जाता है. यह 200 फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकते हैं. इसकी लकड़ी लाल और भूरे रंग की होती है और इसे पानी से नुकसान नहीं पहुंचता है. इसे ऐसे स्थान पर लगाया जाता है जहां तेज हवाओं का खतरा कम होता है.
महोगनी के पेड़ की लकड़ियों की कीमत बाजार में हमेशा अच्छी-खासी बनी रहती है. सबसे खास बात है कि ये पानी से भी खराब नहीं होते हैं. टिकाऊ होने की वजह से इसका उपयोग जहाज, गहने, फर्नीचर, प्लाईवुड, सजावट और मूर्तियां बनाने में किया जाता है.
औषधीय गुण होने की वजह इस पेड़ के पास मच्छर और कीड़े नहीं आते हैं. इसकी पत्तियों और बीजों के तेल का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाले और कीटनाशक बनाने में किया जाता है. साथ इसका साबुन, पेंट, वार्निश और कई तरह की दवाइयां बनाने में किया जाता है. इसकी पत्तियां पत्तियों में कैंसर, रक्तचाप, अस्थमा, सर्दी और मधुमेह सहित कई बीमारियों के खिलाफ प्रभावी है. इस साफ मतलब है कि किसान इस पेड़ की लकड़ियों के अलावा इसकी पत्तियों और बीजों का उपयोग कर डबल मुनाफा हासिल किया जा सकता है.
महोगनी के पेड़ 12 साल में लकड़ी की फसल के लिए विकसित हो जाते हैं. इसके बाद किसान इस पेड़ की कटाई कर कर सकता है. अन्य पेड़ों के मुकाबले ज्यादा गुण होने की वजह से विशेषज्ञ भी इस पौधे की खेती की सलाह देते हैं. ऐसे इस पेड़ की खेती कर किसान महज कुछ सालों में करोड़पति बन सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story