व्यापार

Jio ग्राहक हो जाएं सावधान! कंपनी ने भेजा मैसेज, इस काम को करने से किया मना

jantaserishta.com
31 Jan 2021 11:54 AM IST
Jio ग्राहक हो जाएं सावधान! कंपनी ने भेजा मैसेज, इस काम को करने से किया मना
x

हमेशा अपने यूजर्स के लिए कमाल की सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेज कर सतर्क रहने के लिए कहा है. कंपनी ने अपने सभी सब्सक्राइबर्स से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को अपनी जानकारी न देने के लिए कहा है और इसके साथ लोगों को मैसेज भी भेजा है.

कंपनी द्वारा भेजे गए मैसेज में व्यक्तिगत जानकारी न देने की बात कही गई है. इस मैसेज में लिखा है कि, " धोखाधड़ी के इरादे से भेजे गए ऐसे किसी भी सन्देश से सावधान रहें जिसमें आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी / केवाईसी (KYC) डिटेल्स को अपडेट करने को कहा या मुफ़्त मोबाइल डेटा देने का वादा किया गया हो. अज्ञात / संदिग्ध नंबरों से कॉल करने वालों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी कभी भी न दें. सुरक्षित रहें. टीम जियो"
आपको बता दें कि ठग लोगों को शिकार बनाने के लिए अलग-अलग तरीके से ठगी करने के जुगाड़ ढूंढते रहते हैं. पहले आई खबरों के मुताबिक कई बार ऐसी खबरें आई हैं कि जियो और फेसबुक 6 महीने के लिए रोजाना 25GB डेटा मुफ्त दे रही हैं. इसके साथ एक मोबाइल ऐप का लिंक भी दिया होता है. कंपनी का कहना है कि ऐसे मैसेज का बिल्कुल जवाब न दें और न ही उसपर क्लिक करें. इसके अलावा कंपनी का यह भी कहना है कि अगर कोई व्यक्ति आपको KYC आदि के लिए भी मैसेज करता है तो उसपर प्रतिक्रिया न दें. ऐसा करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है.
अगर आप अपने फोन पर आने वाले बेकार के मैसेज और कॉल्स को ब्लॉक करना चाहते हैं तो My Jio ऐप पर जाकर यह कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले My Jio ऐप में लॉगिन करना होगा. अब लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए आइकन पर टैप करें और सेटिंग्स को चेक करें. यहां दिए गए डीएनडी ऑप्शन को सिलेक्ट करें, इसके बाद आपको कंपनी से मैसेज रिसीव होगा. मैसेज मिलने के सात दिन के अंदर आपके जियो नंबर पर डीएनडी सर्विस एक्टिवेट हो जाएगी और आप इन कॉल्स और एसएमएस से छुटकारा पा जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story