व्यापार

झटका: फिर बढ़ा घरेलू गैस सिलेंडर का दाम, जानें कितना?

jantaserishta.com
6 July 2022 9:04 AM IST
झटका: फिर बढ़ा घरेलू गैस सिलेंडर का दाम, जानें कितना?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. इनकी कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है. दिल्ली में अब घरेलू LPG सिलेंडर 1053 रुपये में मिलेगा. 14.2 kg वाले सिलेंडर के साथ-साथ 5kg वाले छोटे घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़ गये हैं. इसके दाम में 18 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है.

दूसरी तरफ 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाये गये हैं. इसकी कीमत में 8.50 रुपये प्रति सिलेंडर कम की गई है. हालांकि, यह राहत बहुत ज्यादा नहीं है.
कुछ दिन पहले ही कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 198 रुपये कम किये गए थे जो कि बड़ी राहत थी. उस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2021 रुपये हो गये थे. लेकिन अब 8.50 रुपये और घटने से कीमत 2012 रुपये के करीब आ जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story