व्यापार

Japan की सर्विस इंडस्ट्री में अप्रैल में वापसी, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर अब भी दबाव में

Riyaz Ansari
7 May 2025 5:57 PM IST
Japan की सर्विस इंडस्ट्री में अप्रैल में वापसी, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर अब भी दबाव में
x

World वर्ल्ड: अप्रैल 2025 में जापान की सेवा क्षेत्र (सर्विस सेक्टर) गतिविधियों में फिर से वृद्धि दर्ज की गई है, जो पिछले महीने की स्थिरता के बाद एक सकारात्मक संकेत है। एक सर्वे के अनुसार, सर्विस पीएमआई अप्रैल में बढ़कर 52.4 हो गया, जो मार्च में 50.0 था। 50 से ऊपर का आंकड़ा विकास दर्शाता है।

इस बढ़त की वजह सेवा क्षेत्र में नए ऑर्डर का तेजी से बढ़ना है, जो मई 2024 के बाद सबसे तेज़ रहा। वहीं दूसरी ओर, विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र में नए ऑर्डर में गिरावट जारी रही, जो फरवरी के बाद सबसे कमजोर रही है—इसके पीछे अमेरिकी टैरिफ को बड़ी वजह माना जा रहा है।

हालांकि, गतिविधि बढ़ने के बावजूद कारोबारी विश्वास जनवरी 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि टैरिफ को लेकर चिंता लगातार बनी हुई है। इसके साथ ही, कच्चे माल, ईंधन और मज़दूरी की लागत में तेज़ वृद्धि ने कंपनियों को उत्पाद दरें बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है।


Next Story
null