व्यापार

खतरे की घंटी है! WhatsApp यूजर्स रहें सावधान, इस तरह के मैसेज पर ना करें क्लिक

jantaserishta.com
20 Jan 2022 4:02 PM IST
खतरे की घंटी है! WhatsApp यूजर्स रहें सावधान, इस तरह के मैसेज पर ना करें क्लिक
x

WhatsApp पर लोग अक्सर ठगी का शिकार होते रहते हैं. कोलकाता पुलिस ने एक नए मामले को लेकर यूजर्स को आगाह किया है. पुलिस के मुताबिक, ठगों द्वारा WhatsApp Cloning की कोशिश की जा रही है, जिसकी मदद से SIM स्वैपिंग हो सकती है.

कोलकाता पुलिस ने ट्विटर पर लोगों को सावधान किया है. पुलिस का कहना है कि WhatsApp पर आए किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक पर क्लिक ना करें. इसके साथ ही लोगों को WhatsApp के सिक्योरिटी फीचर्स का भी इस्तेमाल करना चाहिए.
पुलिस ने ट्विटर पर लिखा,'आपको WhatsApp पर ऐसे मैसेज आ सकते हैं, जिसमें लिंक पर क्लिक करने और वेरिफिकेशन कोड शेयर करने को कहा गया हो. यह मैसेज आपके नजदीकी लोगों के हो सकते हैं. इन लिंक्स पर क्लिक करने से फ्रॉड्स को आपके WhatsApp का एक्सेस मिल जाएगा.'
पुलिस ने कहा है कि यदि आपको इस तरह के मैसेज आपके फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स से भी आते हैं, तो एक बार क्रॉस चेक जरूर करें कि सेंडर आपका जानने वाला ही है या नहीं. कुछ एथिकल हैकर्स को इस तरह के फर्जी WhatsApp और KYC अपडेट से जुड़े मैसेज मिले थे, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी.
रिपोर्ट्स की मानें तो इस तरह के स्कैम किसी सामान्य मैसेज जैसे भी हो सकते हैं, जिसमें आपक सिर्फ Hello का मैसेज आया हो. इससे पहले कोलकाता पुलिस ने Facebook पर भी इस तरह के खतरे से लोगों को आगाह किया था.
पुलिस की मानें तो लोगों को फंसाने के लिए फ्रॉड्स कई बार आपके दोस्त के नाम से सीधे मैसेज भी कर सकते हैं. साइबर सेल का कहना है कि आपको अपने WhatsApp मैसेज को लेकर उसी तरह सतर्क रहना चाहिए, जिस तरह से आप किसी अनजान फेसबुक मैसेज को लेकर सावधान रहते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story