व्यापार

ITR भरने की अंतिम तारीख करीब, मिल रहा बुलेट जीतने का मौका

jantaserishta.com
25 Dec 2021 10:03 AM IST
ITR भरने की अंतिम तारीख करीब, मिल रहा बुलेट जीतने का मौका
x

नई दिल्ली: ITR filing: इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइल करने की आखिरी तिथि 31 दिसंबर है। केंद्र सरकार की ओर से ITR फाइलिंग की रफ्तार बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक तरीका भारत सरकार की इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से अपनाया गया है।

दरअसल, मंत्रालय के अधीन आने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (Common Services Centres) ने एक ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत ग्राम स्तर के उद्यमी (Village Level Entrepreneur या VLEs) से 31 दिसंबर, 2021 तक 1000 इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइल करने को कहा गया है।
जो भी VLEs इस लक्ष्य को हासिल करेंगे, उनमें लकी विनर्स को रॉयल एनफील्ड बुलेट जीतने का मौका मिलेगा। कॉमन सर्विस सेंटर के ट्विटर अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक VLEs, 1 लाख रुपए तक कमीशन भी जीत सकते हैं।
बढ़ सकती है डेडलाइन: आपको बता दें कि 31 दिसंबर 2021 तक ITR फाइल करने की डेडलाइन है। हालांकि, ये डेडलाइन आगे भी बढ़ाई जा सकती है। इसकी वजह उम्मीद से कम आईटीआर फाइलिंग है। आयकर विभाग के मुताबिक 23 दिसंबर तक कुल 4,20,29,919 आईटीआर फाइल किए गए हैं। इनमें से 10,96,557 आईटीआर सिर्फ 23 दिसंबर को ही दाखिल किए गए हैं। एक साल पहले के मुकाबले ये संख्या काफी कम है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story