व्यापार

चीनी मोबाइल कंपनियों के खिलाफ कई राज्यों में हुई IT रेड, Oppo और Xiaomi समूह के अधिकारियों के ठिकानों पर पड़े छापे

jantaserishta.com
22 Dec 2021 12:19 PM IST
चीनी मोबाइल कंपनियों के खिलाफ कई राज्यों में हुई IT रेड, Oppo और Xiaomi समूह के अधिकारियों के ठिकानों पर पड़े छापे
x

नई दिल्ली. आयकर विभाग ने चीनी मोबाइल कंपनी ओप्पो ग्रुप (Oppo Group) और Xiaomi ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने समूहों से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों, निदेशकों , CFO सहित अन्य अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे हैं. सूत्रों के मुताबिक मुम्बई, दिल्ली-एनसीआर के गुड़गांव, रेवाड़ी में छापे जारी हैं. यूपी के कई लोकेशन में पिछले कुछ समय पहले ओप्पो समूह के ठिकानों पर रेड की थी.

आयकर विभाग की कार्रवाई आज सुबह 9 बजे से शुरू हुई है. विभाग दिल्ली,नोएडा, गुरुग्राम,मुंबई, हैदराबाद और बैंगलोर में छापेमारी कर रहा है.
दरअसल, ऐसी खबर सामने आ रही है कि इन चाइनीज कंपनियों पर शेल कंपनियों के जरिये टैक्स चोरी का आरोप लगा है, जिनकी विभाग जांच कर रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story