व्यापार
RIL AGM: आरआईएल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होंगे ईशा, आकाश और अनंत अंबानी
jantaserishta.com
28 Aug 2023 4:25 PM IST

x
नई दिल्ली: आरआईएल ने ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल करने की सिफारिश की है। इनकी नियुक्ति कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में होगी। सोमवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की हुई बैठक में ये फैसला लिया गया।
उनकी नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के बाद उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। निदेशक मंडल ने बोर्ड से नीता अंबानी का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया। वो अब पूरी तरह से रिलायंस फाउंडेशन (आरएफ) को मार्गदर्शन देंगी।
निदेशक मंडल ने रिलायंस फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में नीता अंबानी के नेतृत्व की सराहना की। पिछले कुछ वर्षों में, आरएफ ने भारत में हाशिए पर रहने वाले और कम संसाधन वाले समुदायों के सशक्तीकरण के अपने मिशन में काफी प्रगति की है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने रिलायंस फाउंडेशन को मजबूत करने के लिए नीता अंबानी के काम की सराहना की। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष के रूप में, नीता अंबानी आरआईएल बोर्ड की सभी बैठकों में बोर्ड के स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में भाग लेंगी ताकि कंपनी को उनकी सलाह से लाभ मिलता रहे।
ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी पिछले कुछ वर्षों से खुदरा, डिजिटल सेवाओं और ऊर्जा और दूसरे व्यवसायों सहित आरआईएल के प्रमुख व्यवसायों से निकटता से जुड़े हुए हैं और उनका नेतृत्व और प्रबंधन कर रहे हैं। वे आरआईएल की प्रमुख सहायक कंपनियों के बोर्ड में भी काम करते हैं। बोर्ड की राय है कि आरआईएल के बोर्ड में उनकी नियुक्ति से आरआईएल को उनकी अंतर्दृष्टि से लाभ मिलेगा और नए विचार सामने आएंगे।
Tagsआरआईएल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्सआरआईएलअनंत अंबानीआकाश अंबानीईशा अंबानीRIL Board of DirectorsRILAnant AmbaniAkash AmbaniIsha Ambani
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





