व्यापार

आईआरईडीए ने ग्रीन फाइनेंसिंग के लिए क्यूआईपी के जरिए जुटाए 2,006 करोड़ रुपए

jantaserishta.com
12 Jun 2025 10:49 AM IST
आईआरईडीए ने ग्रीन फाइनेंसिंग के लिए क्यूआईपी के जरिए जुटाए 2,006 करोड़ रुपए
x
नई दिल्ली: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिए निवेशकों से 2,005.90 करोड़ रुपए का फंड सफलतापूर्वक जुटाया है।
कंपनी द्वारा बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 165.14 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर 12.15 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करके पूंजी जुटाई गई है। आईआरईडीए ने निवेशकों को बाजार मूल्य 173.83 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के मुकाबले 5 प्रतिशत की छूट पर शेयर जारी किए हैं।
इस क्यूआईपी इश्यू को 5 जून को लॉन्च किया गया था। यह 10 जून को बंद हो गया, जिसे बीमा कंपनियों, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों सहित घरेलू और विदेशी योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के विविध समूह से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
बोर्ड ने बुधवार को आयोजित अपनी बैठक में पात्र क्यूआईबी को इक्विटी शेयर आवंटित करने को मंजूरी दे दी है। इस सफल इश्यू के माध्यम से जुटाई गई पूंजी आईआरईडीए की टियर-1 पूंजी और समग्र पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) को और मजबूत करेगी, जिससे भारत में विस्तारित अक्षय ऊर्जा क्षेत्र का समर्थन करने के लिए कंपनी की क्षमता बढ़ेगी।
आईआरईडीए के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने कहा, "नवंबर 2023 में हमारे आईपीओ के बाद कम समय में इस क्यूआईपी का सफलतापूर्वक पूरा होना निवेशक समुदाय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आईआरईडीए पर जताए गए भरोसे और विश्वास का प्रमाण है।" आईआरईडीए ने वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ में 49 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज करते हुए 502 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 337 करोड़ रुपए था।
देश की सबसे बड़ी ग्रीन फाइनेंसिंग एनबीएफसी ने चौथी तिमाही के दौरान 1,392 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के 1,916 करोड़ रुपए से 37.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story