व्यापार

IRCTC लेकर आया है यह शानदार टूर पैकेज , आइये देखते हैं विस्तार से

Teja
24 Oct 2021 12:01 AM IST
IRCTC लेकर आया है यह शानदार टूर पैकेज , आइये देखते हैं विस्तार से
x
पंजाब हमारे देश का एक ऐसा राज्य है, जो कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासतों से भरपूर है।

जनता से रिस्ता वेबडेसक | पंजाब हमारे देश का एक ऐसा राज्य है, जो कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासतों से भरपूर है। पांच नदियों की यह धरती हमेशा से ही सैलानियों को लुभाती रही है। इसके अलावा पंजाब गुरु परंपरा और सिख धर्म का सबसे बड़ा और अहम केंद्र भी है। यह धरती गुरुनानक देव जी सहित कई संतों और स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मभूमि भी है। अगर आप इन छुट्टियों में कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो, पंजाब का सबसे बड़ा शहर अमृतसर घूमने के लिए सबसे बेहतर जहगों में से एक हो सकता है।

अमृतसर की सैर करने का मन बना रहे लोगों के लिए IRCTC बेहद ही शानदार टूर पैकेज की पेशकश भी कर रहा है। आप बेहद ही कम खर्चे में IRCTC के इस टूर को बुक करके अमृतसर घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं टूर की पूरी डिटेल।

टूर का कार्यक्रम

अमृतसर टूर की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर होगी। सैलानी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से स्वर्ण शताब्दी एक्प्रेस द्वारा अमृतसर के लिए रावाना होंगे। अमृतसर पहुंचने पर यात्रियों को हटल में ठहराया जाएगा। होटल में कुछ देर आराम करके शाम को यात्री वाघा बॉर्डर जाएंगे। वाघा बॉर्डर से वापस यात्री होटल पहुंचेंगे।

Next Story