व्यापार

गैस और एलएनजी परियोजनाओं के लिए ईरान ने रूस के साथ किया समझौता

jantaserishta.com
10 Nov 2022 9:07 AM IST
गैस और एलएनजी परियोजनाओं के लिए ईरान ने रूस के साथ किया समझौता
x
तेहरान (आईएएनएस)| ईरानी पेट्रोलियम मंत्री जवाद ओवजी ने तेहरान में अपने बयान में कहा है कि उनके मंत्रालय ने रूसी ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गजप्रोम के साथ करीब 40 अरब डॉलर के सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एक राज्य मीडिया आउटलेट ने बुधवार को ओउजी के हवाले से कहा, ईरानी पक्ष समझौतों की प्रगति का अनुसरण करेगा, इसमें ईरान में एलएनजी परिसरों के निर्माण के साथ-साथ ईरान के गैस क्षेत्रों और गैस निर्यात संचरण लाइनों का विकास शामिल है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने रूस के साथ तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की अदला-बदली शुरू कर दी है और रूस के साथ गैस की अदला-बदली की संभावना पर चर्चा कर रहा है।
ईरान के आर्थिक कूटनीति के उप विदेश मंत्री मेहदी सफारी ने अक्टूबर में कहा था कि ईरान की योजना विदेशी बाजारों में ईरानी गैस का निर्यात करते हुए रूस की गैस का आयात करने की थी, इस तरह के कदम से देश के दक्षिणी क्षेत्रों से ईरानी गैस को स्थानांतरित करने की लागत को कम करके उनके देश को लाभ होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story