व्यापार

iPhone 18 Pro Max और Galaxy S26 Ultra में कौन बेहतर देखें पूरा कंपैरिजन

nidhi
10 Sept 2026 6:29 AM IST
iPhone 18 Pro Max और Galaxy S26 Ultra में कौन बेहतर देखें पूरा कंपैरिजन
x
प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Apple iPhone 18 Pro Max और Samsung Galaxy S26 Ultra के बीच सीधी टक्कर शुरू
टेक्नोलॉजी : Apple का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन यानी Apple iPhone 18 Pro Max आ चुका है और मार्केट में इसका सबसे बड़ा कॉम्पिटिटर Samsung का फ्लैगशिप है। ऐसे में अब हम इन दोनों ब्रांड्स के टॉप फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स- Apple iPhone 18 Pro Max और Samsung Galaxy S26 Ultra की को कंपेयर करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
कीमत
भारत में Samsung Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत 12GB + 256GB बेस वेरिएंट के लिए 1,39,999 रुपये रखी गई है। इसके 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 1,59,999 रुपये है, जबकि टॉप-एंड 16GB + 1TB स्टोरेज वर्जन 1,89,999 रुपये तक जाता है।
वहीं, iPhone 18 Pro Max ज्यादा महंगे शुरुआती प्राइस टैग के साथ आता है, जहां इसके 256GB बेस मॉडल की कीमत 1,79,900 रुपये है। Apple इसे 512GB, 1TB और मैक्जिमम 2TB स्टोरेज कैपेसिटी ऑप्शन्स में भी ऑफर करता है। जहां 2TB ऑप्शन की कीमत 3,29,900 रुपये तक है।
उपलब्धता
Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में Amazon और Samsung India के ऑनलाइन स्टोर पर चार कलर ऑप्शन्स- ब्लैक, ब्लू, पर्पल और व्हाइट में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
iPhone 18 Pro Max ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी शेड्स में आता है। इसके प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि जनरल रिटेल सेल 18 सितंबर से शुरू होगी।
डिस्प्ले
दोनों फ्लैगशिप्स में बड़े 6.9-इंच के स्क्रीन्स दिए गए हैं:
Samsung Galaxy S26 Ultra: इसमें 6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X पैनल मिलता है, जो 3,120 × 1,440 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर आउटपुट और कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें एक हार्डवेयर प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिया गया है, जो 30-डिग्री व्यूइंग एंगल के बाहर स्क्रीन विजिबिलिटी को ब्लॉक कर देता है।
iPhone 18 Pro Max: इसमें प्रोमोशन टेक्नोलॉजी और ऑलवेज-ऑन मोड वाला 6.9-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एक अपडेटेड डायनैमिक आइलैंड मिलता है, जो एक साथ तीन लाइव एक्टिविटीज दिखा सकता है।
परफॉर्मेंस
Galaxy S26 Ultra में 'कस्टमाइज्ड फॉर गैलेक्सी' Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसे 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
iPhone 18 Pro Max, Apple के लेटेस्ट-जेनरेशन A20 Pro प्रोसेसर पर चलता है। ये 2nm जेनरेशन की चिप है, जिसमें 6-कोर CPU, 7-कोर GPU, इंटीग्रेटेड न्यूरल एक्सेलेरेटर्स, डुअल 16-कोर न्यूरल इंजन और 15 प्रतिशत कम पावर कंजप्शन वाला इन-हाउस C2 मॉडम दिया गया है। इसमें पहले की तुलना में तीन गुना बड़े कूलिंग सरफेस एरिया वाला नया वेपर चैंबर भी दिया गया है।
सॉफ्टवेयर
Samsung अपने Galaxy S26 Ultra को Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 के साथ शिप करता है। वहीं, iPhone 18 Pro Max नए iOS 27 पर काम करता है और इसमें फिजिकल एक्शन बटन और कैमरा कंट्रोल इंटरफेस जैसे हार्डवेयर फीचर्स मौजूद हैं।
AI फीचर्स
Samsung ने Galaxy S26 Ultra में Galaxy AI फंक्शनैलिटी दी है, जिसमें स्क्रीन पर एक्शन के लिए Now Assist, लाइव ट्रांसक्रिप्ट के साथ अनजान कॉल्स उठाने के लिए Call Screen, Photo Assist, Creative Studio, सेटिंग्स बदलने के लिए Bixby Device Agent, Privacy Alerts और चुनिंदा थर्ड-पार्टी एप्स में AI नॉइज़ रिडक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Apple ने iPhone 18 Pro Max को नई Apple Intelligence कैपेबिलिटीज और अपडेटेड Siri AI से लैस किया है, जिसमें स्पेशियल रिफ्रेमिंग, एक्सटेंड और अपग्रेडेड क्लीन-अप जैसे इमेज टूल्स मिलते हैं।
कैमरा
Samsung Galaxy S26 Ultra (क्वाड रियर कैमरा सेटअप):
प्राइमरी: f/1.4 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) वाला 200MP वाइड-एंगल सेंसर।
पेरिस्कोप टेलीफोटो: f/2.9 अपर्चर और 5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50MP सेंसर।
अल्ट्रा-वाइड: f/1.9 अपर्चर वाला 50MP सेंसर।
टेलीफोटो: f/2.4 अपर्चर और 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 10MP सेंसर।
फ्रंट कैमरा: f/2.2 अपर्चर और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला 12MP वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा।
कैपेबिलिटीज: 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, HDR10+ कैप्चर और 360-डिग्री हॉरिजॉन्टल लॉक स्टेबलाइजेशन के साथ सुपर स्टेडी वीडियो।
iPhone 18 Pro Max (ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप):
प्राइमरी: वेरिएबल अपर्चर (कम रोशनी में फोटो के लिए एडजस्टेबल अपर्चर कंट्रोल) वाला 48MP फ्यूजन प्राइमरी सेंसर।
अल्ट्रा-वाइड: 48MP का अल्ट्रा-वाइड शूटर।
टेलीफोटो: 48MP का टेलीफोटो लेंस।
फ्रंट कैमरा: ऑटोफोकस और सेंटर स्टेज सपोर्ट वाला 18MP सेंसर।
कैपेबिलिटीज: कैमरा एप में प्रो कंट्रोल्स (मैनुअल अपर्चर, शटर स्पीड और व्हाइट बैलेंस), अपग्रेडेड फोटोग्राफिक स्टाइल्स और प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट से प्रोसेस होने वाले साइन्ड सेंसर डेटा के जरिए फोटो ऑथेंटिसिटी चेक करने वाला Apple Reference Image मोड।
बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
iPhone 18 Pro Max को लेकर दावा है कि ये सिंगल चार्ज पर 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ और eSIM-ओनली वर्जन्स पर 45 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देता है। Apple का ये भी दावा है कि फोन सिर्फ 5 मिनट की वायर्ड चार्जिंग में लगभग 7 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

Next Story