व्यापार

14 सितंबर को आ रहा iOS 27 इन iPhone मॉडल्स को मिलेगा बड़ा अपडेट

nidhi
10 Sept 2026 9:46 AM IST
14 सितंबर को आ रहा iOS 27 इन iPhone मॉडल्स को मिलेगा बड़ा अपडेट
x
Apple यूजर्स

टेक डेस्क: iPhone यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट आ गया है। एपल का नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 सोमवार 14 सितंबर 2026 से उपलब्ध होगा। नए अपडेट में Siri AI के साथ बेहतर परफॉर्मेंस, Liquid Glass डिजाइन में बदलाव, फोटो एडिटिंग के नए AI फीचर्स और कई सिस्टम सुधार देखने को मिलेंगे।

अच्छी खबर यह है कि कंपनी ने इस बार पुराने कई आईफोन मॉडल का सपोर्ट बरकरार रखा है। Apple की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक iPhone 11 सीरीज से लेकर iPhone 17 सीरीज तक कई मॉडल iOS 27 के साथ संगत हैं। iPhone SE की दूसरी पीढ़ी और उसके बाद के मॉडल को भी अपडेट मिलेगा।
इन iPhone को मिलेगा iOS 27
iOS 27 की आधिकारिक कम्पैटिबिलिटी लिस्ट में iPhone 17 Pro Max, iPhone 17 Pro, iPhone Air, iPhone 17 और iPhone 17e शामिल हैं।
इसके अलावा iPhone 16 Pro Max, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Plus, iPhone 16 और iPhone 16e को भी नया अपडेट मिलेगा।
iPhone 15 सीरीज में iPhone 15 Pro Max, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Plus और iPhone 15 शामिल हैं।
iPhone 14 Pro Max, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Plus और iPhone 14 भी iOS 27 को सपोर्ट करेंगे।
पुराने मॉडल की बात करें तो iPhone 13 Pro Max, iPhone 13 Pro, iPhone 13 और iPhone 13 mini के साथ iPhone 12 Pro Max, iPhone 12 Pro, iPhone 12 और iPhone 12 mini भी सूची में हैं।
iPhone 11 Pro Max, iPhone 11 Pro और iPhone 11 को भी नया ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा iPhone SE दूसरी पीढ़ी और उसके बाद के SE मॉडल iOS 27 के साथ संगत होंगे।
Siri AI होगा सबसे बड़ा आकर्षण
iOS 27 का सबसे चर्चित फीचर नया Siri AI है। Apple इसे पहले से ज्यादा व्यक्तिगत और शक्तिशाली AI असिस्टेंट के तौर पर पेश कर रहा है। यूजर Siri से सामान्य बातचीत की तरह सवाल कर सकेंगे और यह निजी संदर्भ को समझकर जानकारी खोजने में भी मदद करेगा।
हालांकि iOS 27 मिलने का मतलब यह नहीं है कि हर पुराने iPhone पर सभी AI फीचर्स उपलब्ध होंगे। Siri AI और Apple Intelligence के उन्नत फीचर्स के लिए नए और ज्यादा शक्तिशाली हार्डवेयर की जरूरत होगी।
फोन की स्पीड में भी सुधार
Apple के अनुसार iOS 27 में सिस्टम परफॉर्मेंस पर भी काफी काम किया गया है। कंपनी का दावा है कि ऐप लॉन्च की रफ्तार कुछ परिस्थितियों में 30 प्रतिशत तक तेज हो सकती है। Photos में नई तस्वीरें 70 प्रतिशत तक तेजी से लोड हो सकती हैं जबकि AirDrop ट्रांसफर में भी बड़े सुधार का दावा किया गया है।
Liquid Glass इंटरफेस में भी बदलाव किए गए हैं। यूजर्स इसकी पारदर्शिता को अपनी पसंद के मुताबिक एडजस्ट कर पाएंगे और ऐप आइकन पहले से ज्यादा शार्प दिखाई देंगे।
14 सितंबर को अपडेट उपलब्ध होने के बाद योग्य iPhone यूजर Settings > General > Software Update में जाकर iOS 27 डाउनलोड कर सकेंगे। अपडेट से पहले महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप लेना और फोन में पर्याप्त स्टोरेज तथा बैटरी रखना बेहतर रहेगा।
Next Story