व्यापार

सिर्फ 5000 रुपये करें मासिक निवेश, जानें कैसे

jantaserishta.com
14 May 2022 12:00 AM IST
सिर्फ 5000 रुपये करें मासिक निवेश, जानें कैसे
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: रिटायरमेंट के बाद के खर्चे की चिंता सभी को होती है, यही वजह है कि लोग अलग-अलग जगहों पर निवेश करते हैं. अगर आपने अब तक रिटायरमेंट की प्लानिंग नहीं की है तो आज से ही कर लें, क्योंकि नौकरी के बाद मासिक सैलरी मिलना बंद हो जाएगी. आज यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ खास निवेश के बारे में जिससे आपको रिटायरमेंट के बाद हर महीने पेंशन के रूप में मोटी रकम मिलेगी.

SWP से पेंशन का इंतजाम
अगर आप बिना जोखिम के निवेश करना चाहते हैं तो आप SIP से अलग SWP यानी सिस्टमैटिक विद्ड्रॉल प्लान पर विचार कर सकते हैं जिसमें आपको हर महीने पेंशन के रूप में रकम मिलेगी. इसके तहत आप 20 साल तक हर महीने 5 हजार रुपये की मंथली एसआईपी करते हैं तो आपको हर महीने 35 हजार रुपये तक पेंशन मिल सकता है.
क्या है सिस्टमैटिक विद्ड्रॉल प्लान (SWP) ?
सिस्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान (SWP) एक ऐसा निवेस है जिसके तहत निवेश को एक तय राशि म्यूचुअल फंड स्कीम से वापस मिलता है. इसमें निवेशक खुद यह तय करता है कि उसे कितने समय में कितना पैसा निकालना है. SWP के तहत आप अपना पैसा रोजाना, वीकली, मंथली, तिमाही, 6 महीन पर या सालाना आधार पर निकाल सकते हैं.
जानिए SWP के क्या हैं फायदे
- SWP का सबसे बड़ा फायदा है कि ये एक रेगुलर निकासी है.
- इसके जरिये स्कीम से यूनिटों का रिडम्पशन होता है.
- इसमें अगर तय समय बाद सरप्लस पैसा होता है तो वह आपको मिल जाता है.
- इसके अलावा इसमें वैसे ही टैक्स लगेगा जैसा इक्विटी और डेट फंड के मामले में लगता है.
- इसके तहत जहां होल्डिंग की अवधि 12 महीने से ज्यादा नहीं है, वहां निवेशकों को शॉर्ट टर्म कैपिटल गेंस टैक्स देना होगा.
- इसके तहत आप अगर किसी स्कीम में निवेश कर रहे हैं तो उसमें एसडब्लूपी विकल्प को भी एक्टिवेट कर सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story