व्यापार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: अनोखे अंदाज में आईटी मंत्रालय ने किया विश, जरूर देखें ये विज्ञापन

jantaserishta.com
8 March 2022 4:53 PM IST
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: अनोखे अंदाज में आईटी मंत्रालय ने किया विश, जरूर देखें ये विज्ञापन
x
देखें वीडियो।

Women's Day: महिला दिवस के मौके पर लोग अलग-अलग तरीके से विश कर रहे हैं. कोई इमोशनल स्टोरीज साझा कर रहा है तो कोई इसी बहाने महिलाओं के योगदान को याद कर रहा है. भारत सरकार का इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मंत्रालय (MeitY) भी इसमें पीछे नहीं रहा और एक अलग ही अंदाज में विज्ञापन के साथ शुभकामनाएं दीं. इसमें विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाओं को फीचर किया गया.

मंत्रालय ने 'नारी तू नारायणी' हेडिंग के साथ आज हुए एक सेमिनार की जानकारी देने के लिए यह विज्ञापन जारी किया. मंत्रालय ने Twitter पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'नारी तू नारायणी. इस महिला दिवस पर हमारे खास MyGov Samvaad में जुड़ें, जिसे नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन और MyGovIndia के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है. इसे न्यू इंडिया की नारीशक्ति को सेलेब्रेट करने के लिए आयोजित किया जा रहा है.'
इस छोटे वीडियो में कई सेक्टर्स की सफल महिलाओं को फीचर किया गया. स्टार्टअप जगत से इसमें 4 महिलाओं को जगह दी गई. इनमें Empathy Design Labs की को-फाउंडर शिवि कपिल, Reseda Lifesciences Pvt Ltd की गायत्री हेला, Stream Minds की जया पराशर और Krishna Borude शामिल रहीं. ओलम्पिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी PV Sindhu को भी इस वीडियो में फीचर किया गया. खेल जगत से इनके अलावा Bhavina Patel, Avani Lakhera, Vinesh Phogat और Ekta Bhyan, टेक सेक्टर से Rohini Srivathsa और Dr Neeta Verma तथा आर्ट्स&कल्चर से Poonam Kaul, Anuradha Pal, Mercy (Tetseo Sister) और Maitreyee B Chowdhury का नाम भी शामिल रहा.
महिला दिवस के मौके पर कॉरपोरेट जगत ने भी अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं. Tata Group ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'महिला दिवस की वास्तविक भावनाओं के लिए'. वीडियो में बताया गया कि कैसे महिलाएं हर रोज यथास्थिति को बदल रही हैं और रूढ़ियों (स्टीरियोटाइप) को तोड़ रही हैं.
Reliance Foundation ने Tweet किया, महिलाओं को आज बेहतर पहुंच प्रदान करने से आने वाले दिनों की सुर्खियां तय होती हैं.' अलग से एक अन्य Tweet में बताया गया कि रिलायंस फाउंडेशन उन महिलाओं के लिए सेलेब्रेट करता है, जो एक-दूसरे को सपोर्ट देने और सभी के लिए बराबर फ्यूचर तैयार करने के लिए हर रोज खाइयों को पाट रही हैं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story