- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई की जीवंतता,...
मुंबई की जीवंतता, ऊर्जा और विकास की गति से हैं प्रेरित : अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस

मुंबई: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने शुक्रवार को कहा कि वह मुंबई की जीवंतता, ऊर्जा और विकास की गति से प्रेरित हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार फ्रांसिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ अपनी मुलाकात के दौरान ये टिप्पणियां कीं।फ्रांसिस ने मुंबई में बुनियादी …
मुंबई: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने शुक्रवार को कहा कि वह मुंबई की जीवंतता, ऊर्जा और विकास की गति से प्रेरित हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार फ्रांसिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ अपनी मुलाकात के दौरान ये टिप्पणियां कीं।फ्रांसिस ने मुंबई में बुनियादी ढांचे और आवास विकास की गति की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुंबई ने भारत के औद्योगीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने अपने देश त्रिनिदाद और टोबैगो के भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा कि वह भूगोल के छात्र थे और भारत उनकी पढ़ाई का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने हिंदी फिल्में देखी हैं।विज्ञप्ति के अनुसार शिंदे ने फ्रांसिस को बताया कि महाराष्ट्र में जलवायु परिवर्तन एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने फ्रांसिस को बताया कि उनकी सरकार ने मुंबई में प्लास्टिक प्रतिबंध, वृक्षारोपण, हरित हाइड्रोजन नीति और गहन सफाई अभियान जैसे कदम उठाए हैं।विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक के दौरान व्यंजन-सूची (मेनू) में ‘वड़ा पाव’ और ‘जलेबी’ खाद्य पदार्थों में शामिल थे।
