व्यापार
वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में महंगाई दर 0.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद : बैंक ऑफ बड़ौदा रिपोर्ट
jantaserishta.com
15 Dec 2025 12:56 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत में महंगाई दर वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में एक सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है और इस दौरान मुख्य महंगाई दर 0.4 प्रतिशत रह सकती है, जो कि आरबीआई के महंगाई के अनुमान 0.6 प्रतिशत से मामूली रूप से कम है। यह जानकारी बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में दी गई।
बैंक की ओर से कहा गया कि खाद्य उत्पादों की कम होती कीमतें और स्थिर मुख्य महंगाई दर के कारण हाल ही में सब्जियों की कीमतों में हुई बढ़त के बाद भी ग्राहकों के लिए राहत बनी रहेगी। रिपोर्ट में कहा गया कि खुदरा महंगाई दर आरबीआई के महंगाई के लक्ष्य के निचले स्तर से लगातार नीचे बनी हुई है।
नवंबर में खुदरा महंगाई दर मात्र 0.7 प्रतिशत रही है, जो कि पिछले साल नवंबर में दर्ज महंगाई के आंकड़े 5.5 प्रतिशत से काफी कम है। रिपोर्ट में कहा गया कि महंगाई दर में गिरावट की वजह हाई बेस होना और खाद्य महंगाई दर का नवंबर में -3.9 प्रतिशत होना है।
बीते महीने सब्जियों की कीमतों में -22.20 प्रतिशत, दालों और उससे जुड़े उत्पादों की कीमतों में - 15.86 प्रतिशत और मसालों की कीमतों में -2.89 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दस प्रमुख खाद्य पदार्थों में से पांच में मुद्रास्फीति दर अभी भी 4 प्रतिशत से कम है।
विशेष रूप से सब्जियों और अंडों में मौसमी कारकों के कारण खाद्य मुद्रास्फीति में कुछ क्रमिक वृद्धि देखी गई, लेकिन बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि यह कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया कि दिसंबर की शुरुआत में टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में कुछ वृद्धि देखी गई है, जिसमें पहले 11 दिनों में टमाटर की कीमतों में वार्षिक आधार पर 5.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि, संचयी आधार पर, इन प्रमुख सब्जियों की कीमतें अभी भी लगभग 25 प्रतिशत कम हैं, जिससे मुद्रास्फीति दर में और गिरावट आने की उम्मीद है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





