व्यापार

5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही बढ़ी महंगाई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम

Tara Tandi
1 Dec 2023 5:17 AM GMT
5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही बढ़ी महंगाई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम
x

पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही मंहगाई ने एक बार फिर से तगड़ा झटका दिया है। साल का आखिरी महीने की पहली तारीख यानि कि 1 दिसंबर 2023 को गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। गैस सिलेंडर महीने की शुरुआत में ही महंगा हो गया है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपए तक की बढ़ोतरी (LPG Price Hike) की है। हालांकि यह दाम 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम (Commercial LPG price) पर किया गया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं।

आज से ही नई कीमतें लागू
IOCL की वेबसाइट पर LPG सिलेंडर की कीमतों को अपडेट किया गया है और बदली हुई कीमतें 1 दिसंबर से लागू हो गई हैं। इससे पहले 1 नवंबर को भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई थी।

जानिए कहां कितने में मिलेगा सिलेंडर
राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1755.50 रुपए की जगह अब 1796.50 रुपए में मिलेगा।
कोलकाता में इसकी कीमत 1885.50 रुपए से बढ़ाकर 1908.00 रुपए कर दी गई है।
मुंबई में एक कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1728.00 की जगह 1749,00 रुपए हो गया है।
चेन्नई में यह 1942.00 की जगह 1968.50 रुपए का मिलेगा।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में जहां लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, वहीं ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को नहीं बढ़ाया हैय़ यानि कि यह पुराने दाम पर ही मिलेगा।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story