व्यापार

फरवरी में लॉन्च हो रहा Infinix का ये दमदार फोन 6000mAh की बैटरी के साथ, कीमत सिर्फ इतनी

Shubhra Nandy
9 Feb 2021 2:33 PM IST
फरवरी में लॉन्च हो रहा Infinix का ये दमदार फोन 6000mAh की बैटरी के साथ, कीमत सिर्फ इतनी
x
इंफिनिक्स अपना नया डिवाइस स्मार्ट 5, 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हो चूका है

जनता से रिश्ता वेबडेसक| इंफिनिक्स अपना नया डिवाइस स्मार्ट 5, 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फोन इंफिनिक्स स्मार्ट 4 का अगला वर्जन है जिसे नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया था. इंफिनिक्स स्मार्ट 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप, 6.82 इंच का डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा के लिए नॉच दिया जाएगा. स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट पर पहले ही एक पेज तैयार किया जा चुका है.

फोन की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है. अगस्त 2020 में फोन को ग्लोबली लॉन्च किया गया था जहां इसके 3G वेरिएंट को भी लॉन्च किया गया था. उस दौरान 2 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7800 रुपए थी. ऐसे में जब इंफिनिक्स स्मार्ट 5 वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया जाएगा तो ये कुछ अलग हो सकता है.
फोन के फीचर्स
फोन में 6.82 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा जो नॉच सेल्फी कैमरा के साथ आएगा. फोन को इंडियन वेरिएंट थोड़ा अलग हो सकता है. फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. वहीं इसकी बैटरी 6000mAh की होगी. ग्लोबल वेरिएंट की अगर बात करें तो फोन एंड्रॉयड 10 गो एडिशन पर काम करता है जो XOS 6 के साथ आता है.
ग्लोबल वेरिएंट में यूजर्स को 6.6 इंच का 720×1,600 पिक्सल्स का आईपीएस डिस्प्ले मिलता है. वहीं अंदर की तरफ 1.8GHz का प्रोसेसर मिलता है जो 3 जीबी रैम के साथ आता है. कैमरा की अगर बात करें तो ग्लोबल वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और दो QVGA सेंसर्स के साथ आता है. फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है.
इंफिनिक्स स्मार्ट 5, 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं. कनेक्टिविटी के मामले में फोन में वाईफाई, 4 जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5mm का हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है.


Next Story