व्यापार

Infinix Note 12 Turbo की पहली सेल शुरू, ऐसे खरीदें केवल 749 रुपये में

Tulsi Rao
28 May 2022 6:24 PM IST
Infinix Note 12 Turbo की पहली सेल शुरू, ऐसे खरीदें केवल 749 रुपये में
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Infinix Note 12 Turbo Sale begins on Flipkart: अगर हम कहें कि आप एक हजार रुपये से भी कम का खर्चा करके एक लेटेस्ट स्मार्टफोन को खरीद सकेंगे, तो क्या आप हमारी बात कर विश्वास करेंगे? ये बात सच है कि हम आपको एक ऐसे स्मार्टफोन ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे एक हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं. हम यहां इन्फिनिक्स (Infinix) के Infinix Note 12 Turbo की बात कर रहे हैं, जिसे 27 मई को ही सेल के लिए फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध किया गया है. सेल के पहले दिन पर ही आप 15 हजार रुपये के इस स्मार्टफोन को 749 रुपये में घर लेकर जा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे..

Infinix Note 12 Turbo की पहली सेल शुरू
जैसा कि हम आपको पहले बता चुके हैं, Infinix Note 12 Turbo की पहली सेल आज यानी 27 मई से फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर शुरू कर दी गई है. Infinix Note 12 Turbo को 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. इस स्मार्टफोन डील में कई सारे एडिश्नल ऑफर शामिल हैं जिनकी मदद से आप इस लेटेस्ट फोन को और कम कीमत में खरीद सकते हैं. Axis Bank के कार्ड्स को यूज करके आपको एक हजार रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा और फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप 700 रुपये तक बचा सकेंगे.
ऐसे खरीदें केवल 749 रुपये में
आइए अब हम आपको बताते हैं कि Infinix Note 12 Turbo को आप 749 रुपये में किस तरह घर लेकर जा सकते हैं. 14,999 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्टफोन को अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में खरीदकर आप 14,250 रुपये तक बचा सकते हैं. इस एक्सचेंज ऑफर का अगर आपको पूरा लाभ मिल जाता है तो आपके लिए इस फोन की कीमत केवल 749 रुपये हो जाएगी.
Infinix Note 12 Turbo के फीचर्स
Infinix Note 12 Turbo में आपको 7.6-इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले और 1000nits की पीक ब्राइटनेस दी जा रही है. ये स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और 33W के चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और इसमें आपको मीडियाटेक हेलिओ G96 प्रोसेसर (Mediatek Helio G96 Processor) दिया जा रहा है. इसमें आपको 8GB RAM के साथ 5GB वर्चुअल RAM और मिलेगी और इसके 128GB वाले स्टोरेज को आप 512GB तक एक्सपैंड भी कर सकते हैं.
कैमरे की बात करें तो Infinix Note 12 Turbo में आपको एक ट्रिपल रीयर कैमरा सेटअप दिया जा रहा है जिसमें 50MP का मेन सेंसर, 2MP का डेप्थ लेंस और एक AI लेंस शामिल है. ये फोन 16MP के फ्रंट कैमरे से लैस है. आपको बता दें कि Infinix Note 12 Turbo एक 4G स्मार्टफोन है.


Next Story